Bahraich: बच्चो के लिए साप्ताहिक संस्कारशाला शुरू हर रविवार होगी कक्षाएं

धारा लक्ष्य समाचार

“बिशेश्वरगंज में गायत्री परिवार ने सरस्वती शिशु मंदिर में साप्ताहिक बाल संस्कार शाला का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और देव पूजन से हुई।”

“मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं सरस्वती शिशु मंदिर के व्यवस्थापक सच्चिदानंद पाठक और IRS अधिकारी प्रिय प्रिंसबाबू मिश्रा मौजूद रहे। सच्चिदानंद पाठक ने कहा कि शिक्षा और संस्कार मनुष्य जीवन के दो अभिन्न अंग हैं। प्रिंसबाबू मिश्र ने बताया कि संस्कारों से व्यवहार और चरित्र निखरता है।

“शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में शुरू की गई इस शाला में हर रविवार शाम 4 से 6 बजे तक कक्षाएं होंगी। इसमें 5 से 14 वर्ष तक के बच्चों को संस्कार आधारित शिक्षा दी जाएगी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक मूल्यों और संस्कारों का पुनर्जागरण है।

“गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता सियाराम जायसवाल, संयोजक यशवंत लाल तिवारी, वेद प्रकाश द्विवेदी और यमुना सिंह ने शाला संचालन की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने सभी अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया और पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य का साहित्य भेंट किया।

कार्यक्रम में युवा भाजपा नेता आनंद पांडेय, श्री सत्यनारायण शुक्ल साइंस शिक्षण संस्थान के व्यवस्थापक शरद शुक्ल, जटाशंकर मिश्र महाविद्यालय के उपप्राचार्य राजकुमार शुक्ल और सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य चेतन पाठक समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रवि मोहन शुक्ल ने किया।

Related posts