धारा लक्ष्य समाचार पत्र हरख बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर जोरो से हो रही है तैयारी को लेकर प्रदेश के मंत्री विधायक मौके पर पहुंचकर ले रहे हैं जायज़ा ग्राम दौलतपुर किसान पाठशाला खेती की बात खेत पर प्रदेश के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का आगमन दिनांक 12.12.2025 को प्रगतिशील किसान पद्मश्री श्री राम शरन वर्मा जी के गांव दौलतपुर ब्लाक हरख में हो रहा है।उसकी तैयारी बैठक में आज श्री राम शरन वर्मा जी के आवास पर जिला अध्यक्ष श्री राम…
Read MoreAuthor: News Desk
Barabanki Uttar Pradesh: रामसनेही घाट के आरोग्य मंदिर में ताला, अव्यवस्थाओं के कारण ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएँ ठप जिम्मेदार बने मुकदर्शक
धारा लक्ष्य समाचार पत्र रामसनेही घाट बाराबंकी ।जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनीकोडर के अंतर्गत आने वाला उपकेंद्र भीखरपुर, देवीगंज जन आरोग्य मंदिर अव्यवस्थाओं से घिरा हुआ है। स्वास्थ्य केंद्र अक्सर बंद रहने से ग्रामीणों को मूलभूत चिकित्सा सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है, जिससे लोगों में गहरी नाराज़गी है। राम सनेही घाट क्षेत्र के उपकेंद्र भीखरपुर, देवीगंज में स्थित जन आरोग्य मंदिर इन दिनों बदहाल स्थिति में है। ग्रामीण बताते हैं कि यह स्वास्थ्य केंद्र अधिकतर दिनों में ताले से जकड़ा रहता है, जिसके कारण स्थानीय निवासियों को…
Read MoreBarabanki Uttar Pradesh: एनएच-27 पर भीषण सड़क हादसा, एम्बुलेंस के चालक की मौके पर मौत
धारा लक्ष्य समाचार पत्र रामसनेहीघाट, बाराबंकी। आज सुबह एनएच-27 लखनऊ–अयोध्या हाईवे पर नारायणपुर मोड़ के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। रचित अस्पताल, गोरखपुर की एम्बुलेंस (वाहन संख्या UP 32 NN 2749) लखनऊ से गोरखपुर की ओर जा रही थी, तभी अचानक वाहन अनियंत्रित होकर बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना भयावह था कि एम्बुलेंस के चालक अजीत कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एम्बुलेंस में मौजूद क्लीनर कयूम गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाली रामसनेहीघाट पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची…
Read MoreLucknow UP: एसआईआर की प्रगति जानने कल वाराणसी आएंगे सीएम
धारा लक्ष्य समाचार पत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 दिसम्बर को बनारस आ रहे हैं। वह यहां मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की मंडलस्तर पर समीक्षा करेंगे। सर्किट हाउस में प्रस्तावित बैठक में वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली और जौनपुर के भाजपा सांसद, विधायक, एमएलसी, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष के साथ ही महानगर और काशी क्षेत्र के पदाधिकारी भी रहेंगे। मुख्यमंत्री सुबह आजमगढ़ में बैठक के बाद दिन में यहां पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में एसआईआर अभियान को गति देने के लिए स्वयं कमान संभाल ली है।…
Read MoreNew delhi news: यूनेस्को की सांस्कृतिक धरोहर में शामिल दीपावली, पीएम मोदी और विदेश मंत्री ने दी बधाई
धारा लक्ष्य समाचार पत्र नई दिल्ली। यूनेस्को ने भारत के प्रमुख पर्व दीपावली को अपनी अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर की सूची में शामिल कर लिया है। यूनेस्को द्वारा दिल्ली में हुई अपनी अंतरराष्ट्रीय समिति की बैठक में इस पावन पर्व को अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किया गया, जो देश के लिए गर्व का क्षण है। यूनेस्को का यह कदम भारतीय परंपराओं को संरक्षित करने और विश्वभर में उनके महत्व को बढ़ाने में मदद करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इस पर खुशी व्यक्त की…
Read MoreLucknow UP: ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश को एक और बड़ी सौगात
देश की पहली वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज परियोजना के तृतीय इकाई का केंद्रीय ऊर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर एवं उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा ने किया वर्चुवली उदघाटन टिहरी पीएसपी की तृतीय इकाई से उत्तर प्रदेश को मिलेगा 25 प्रतिशत विद्युत लाभ ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में भारत ने बढ़ाया ऐतिहासिक कदम पीकिंग पावर और ग्रिड प्रबंधन को मजबूत बनाएगी टिहरी पंप स्टोरेज परियोजना प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत तेज गति से ऊर्जा आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा: ए के शर्मा लखनऊ। देश…
Read MoreSitapur Uttar Pradesh: राजस्व वसूली व लंबित वादों पर डीएम सख्त—अफसरों को चेतावनी, तय समय में निस्तारण के निर्देश
कलेक्ट्रेट में हुई समीक्षा बैठक में आरसी वसूली, अवैध कब्जा हटाने व जन शिकायत निस्तारण पर दिया विशेष जोर। धारा लक्ष्य समाचार शफीक अहमद सीतापुर। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर राजस्व प्राप्तियों, लंबित वादों और विभागीय कार्यों की नवम्बर 2025 तक की प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार और नायब तहसीलदार उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने न्यायालयीन कार्यों, लंबित वादों एवं आरसी वसूली को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि सभी वादों का समयबद्ध निस्तारण अनिवार्य है। पिछली बैठक…
Read MoreBarabanki Uttar Pradesh: पैसों के चक्कर में जान पर खतरा! – बाराबंकी में ‘खनन माफिया’ का आतंक, नहर विभाग के अधिकारी बने गुलाम
जेई, एसडीओ, एक्सईएन की आँखों के सामने खुली लूट; क्या प्रशासन डर गया या बिक गया? धारा लक्ष्य समाचार पत्र बाराबंकी:- बाराबंकी जनपद में नहर विभाग के अधिकारियों की भ्रष्टाचार और मिलीभगत ने न केवल सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ाई हैं, बल्कि पैसों के लालच में सैकड़ों ग्रामीणों और मासूम स्कूली बच्चों के जीवन को गंभीर खतरे में डाल दिया है। सिल्ट सफाई के नाम पर बालू उठाने का टेंडर जारी हुआ, लेकिन यह कार्य पूरी तरह से अवैध खनन में बदल चुका है। बिना रॉयल्टी खनन: ‘तालाशाही’ अधिकारियों की…
Read MoreSitapur UP: रंग लाई सपा नेता शुभम रस्तोगी की मेहनत, बदहाल सड़क पर शुरू हुआ खड़ंजा कार्य
धारा लक्ष्य समाचार सैय्यद जावेद क़ासिम बिसवां (सीतापुर)। बढ़हरपुरवा–भिटमनी मार्ग की जर्जर हालत अब सुधरने लगी है। कुछ माह पूर्व इसी मार्ग पर सपा नेता शुभम रस्तोगी ने ग्रामीणों के साथ धान रोपकर अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया था। लंबे समय से उपेक्षित इस सड़क की दुर्दशा को लेकर उठाई गई आवाज़ ने असर दिखाया और शासन से मंजूरी मिलने के बाद मार्ग पर खड़ंजा बिछाने का कार्य शुरू हो गया है। बरसात में दलदल में बदल जाने वाले इस रास्ते से ग्रामीणों, किसानों, मजदूरों और स्कूली बच्चों को…
Read MoreSitapur UP: सीतापुर में डायल–112 को मिली नई रफ्तार
एएसपी ने पाँच नई पीआरवी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। धारा लक्ष्य समाचार शफीक अहमद सीतापुर। जनपद में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल–112 को मंगलवार को एक महत्वपूर्ण मजबूती मिली। 09 दिसंबर 2025 को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह ने डायल–112 की पाँच नई चारपहिया पीआरवी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जिले की त्वरित पुलिस सहायता इकाई में शामिल किया। नई गाड़ियों के जुड़ने से पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम और कम होगा तथा अपराध नियंत्रण और आपातकालीन सहायता की क्षमता और…
Read More