जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
शिवगढ़ रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत भवानीगढ़-सूरजपुर संपर्क मार्ग पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार छोटा हाथी की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
विदित हो कि बैंती गांव निवासी दयाराम उम्र 32 पुत्र राम प्रसाद अपने साथी उसमान उम्र 18 पुत्र वली मोहम्मद के साथ बाइक से बिजली वायरिंग का काम खत्म कर घर लौट रहे थे। बताया गया कि जैसे ही दोनों भवानीगढ़- सूरजपुर संपर्क मार्ग स्थित जयचंदपुर गांव के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार छोटा हाथी ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी शिवगढ़ लाया गया। जहाँ इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. तपस त्रिपाठी ने दोनो का प्राथमिक उपचार किया।
इस बाबत थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
