Varanasi UP….श्रीमती माधुरी वर्मा का आज दिनांक 22 जनवरी को 70 वर्ष की आयु में हुआ निधन।

श्रीमती माधुरी वर्मा का आज दिनांक 22 जनवरी को 70 वर्ष की आयु में हुआ निधन। श्रद्धांजलि शिवपुर, वाराणसी निवासी आदरणीय श्री विनोद बागी जी की धर्मपत्नी श्रीमती माधुरी वर्मा का आज दिनांक 22 जनवरी को 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया। यह समाचार अत्यंत दुःखद एवं मर्माहत करने वाला है। स्वर्गीय माधुरी वर्मा जी एक सरल, स्नेहिल, धर्मपरायण एवं मिलनसार व्यक्तित्व की धनी थीं। उनका जीवन परिवार और समाज के प्रति समर्पित रहा। उनके स्नेह, संस्कार और मधुर व्यवहार की स्मृतियाँ सदैव हमारे हृदय में जीवित रहेंगी।…

Read More

Varanasi UP….महापुरुषों की विरासत को जीवंत रखेगा कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग: अशोक विश्वकर्मा।

महापुरुषों की विरासत को जीवंत रखेगा कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग: अशोक विश्वकर्मा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एडवाइजरी कौंसिल के सदस्य अशोक कुमार विश्वकर्मा ने एक विज्ञप्ति में बताया है कि देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता और सामाजिक सद्भाव के क्षेत्र में विशिष्ट और उल्लेखनीय योगदान करने वाले महापुरुषों, राजनेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति को जीवंत रखने और उनकी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष “मिशनमैन” डॉक्टर अनिल जय हिंद जी के नेतृत्व में कमेटियों का गठन कर कार्यक्रम…

Read More

वाराणसी उत्तर प्रदेश डमरूओं की नाद के साथ शीतलाधाम के लिंगिया महाराज ने चढ़ाया बाबा विश्वनाथ का तिलकोत्सव।

डमरूओं की नाद के साथ शीतलाधाम के लिंगिया महाराज ने चढ़ाया बाबा विश्वनाथ का तिलकोत्सव। महंत आवास पर काशी की लोकपरंपरा के अनुसार हुआ बाबा का तिलक, रंगभरी एकादशी तक चलेंगे मांगलिक अनुष्ठान।वाराणसी। देवाधिदेव महादेव की अविनाशी नगरी काशी में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर सदियों पुरानी लोकपरंपरा के अनुसार बाबा विश्वनाथ का तिलकोत्सव श्रद्धा, उल्लास और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। टेढ़ीनीम स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत आवास पर बाबा विश्वनाथ की पंचबदन चल प्रतिमा का विधि-विधानपूर्वक तिलक किया गया। यह तिलकोत्सव काशीवासियों की ओर से लोकाचार…

Read More

Varanasi UP.. स्वामी विवेकानन्द के अधूरे सपने को पूर्ण करने का कार्य कर रहा है संघ — ​अनिल

स्वामी विवेकानन्द के अधूरे सपने को पूर्ण करने का कार्य कर रहा है संघ — ​अनिल सुभाष चन्द्र बोस ने पथ संचलन देख डॉ0 हेडगेवार से भेंट की। काशी। स्वामी विवेकानन्द के अधूरे सपने को पूर्ण करने का कार्य संघ कर रहा है। महामना मालवीय जी का एक स्वप्न था कि गांव—गांव में हिन्दू समाज एक साथ बैठे, एक साथ कथा प्रवचन करे और सभी गांव में पाठशाला और मल्लशाला अनिवार्य रूप से हो। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महापुरुषों के इन विचारों को मूर्त रूप दे रहा है। उक्त विचार काशी…

Read More

Lucknow/ Barabanki UP: अदालत में नहीं हाजिर हुए मुकेश अंबानी, भेजा सेक्रेट्री मुकेश अंबानी को स्वयं हाजिर होने को लेकर हुई बहस, अगली तारीख 29 जनवरी

धारा लक्ष्य समाचार पत्र अब्दुल मुईद, बाराबंकी। मनीष मेहरोत्रा बनाम उ0प्र0 सरकार, रिलायन्श इन्डस्ट्रीज, मुकेश अम्बानी के मामले की सुनवाई जनपद न्यायाधीश के यहाँ हुई फाइल प्रस्तुत हुई। रिलायन्श इन्डस्ट्रीज की तरफ से उनके वकील ने अपने पक्ष को प्रस्तुत किया मुकेश अम्बानी की तरफ से उनकी सेक्रेट्री सावित्री पारिख का पावर ऑफ अटार्नी रिलायन्श इन्डस्ट्रीज के वकीलो ने प्रस्तुत किया। मनीष मेहरोत्रा की तरफ से अधिवक्ता रणधीर सिंह सुमन ने मुकेश अम्बानी की तरफ से पेश उनकी सेक्रेट्री सावित्री पारिख की पावर ऑफ अटार्नी का विरोध किया, उन्होने अपनी…

Read More

Amethi UP : नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयंती पर अमेठी में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, आपात स्थिति से निपटने का किया गया अभ्यास।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र हवाई हमले की आपात स्थिति से निपटने का किया गया जीवंत अभ्यास, डीएम ने तैयारियों पर जताया संतोष। अमेठी। शासन के निर्देशानुसार नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जन्म दिवस के अवसर पर नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का आयोजन आज दिनांक 23 जनवरी 2026 को सायं 06:00 बजे नवनिर्मित रिजर्व पुलिस लाइन, गौरीगंज, अमेठी में किया गया। मॉक ड्रिल का आयोजन जिलाधिकारी एवं नागरिक सुरक्षा नियंत्रक संजय चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले की संभावित आपात स्थिति…

Read More

Varanashi UP: कोडीन कफ सिरप केस; फरार शुभम जायसवाल का कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स सील, 25 करोड़ से ज्यादा कीमत

धारा लक्ष्य समाचार पत्र वाराणसी। बनारस में शुक्रवार सुबह सोनभद्र पुलिस का बड़ा एक्शन देखने को मिला सोनभद्र पुलिस ने महमूरगंज इलाके में कफ सिरप मामले में फरार चल रहे शुभम जायसवाल की कमर्शियल प्रॉपर्टी को सील किया है। यह प्रॉपर्टी उसके पिता भोला जायसवाल के नाम है और इसकी कीमत 25 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। इस बिल्डिंग को सील करने के बाद अब शुभम और उसके पिता भोला जायसवाल की अन्य प्रॉपर्टी पर भी कार्रवाई तेज करने की तैयारी शुरू हो गई है। इस कार्रवाई के…

Read More

Amethi UP : सरस्वती विद्या मन्दिर विवेकानन्द नगर में बसंत पंचमी महोत्सव की धूम

धारा लक्ष्य समाचार पत्र सुल्तानपुर। बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर सरस्वती विद्या मन्दिर विवेकानन्द नगर की पावन धरा पर मां वीणावादिनी की वीणा के तार झंकृत हो उठे। विद्यालय में प्रकृति पूजा का महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इधर प्रकृति की नई तरंग, उधर भैया बहनों में सांस्कृतिक कार्यक्रम की उमंग हिलोरें मार रही थी। पीले रंग की सजावट में मानो विद्या मन्दिर का कोना-कोना फूलों की कान्ति से मुस्कुरा रहा हो। हवन- सामग्री की पवित्र आहुतियां सम्पूर्ण वातावरण को सुगंधित करती रहीं। आचार्य महेश कुमार शुक्ल ने मंत्रोच्चार…

Read More

Amethi UP : परीक्षा जीवन का पड़ाव है, पड़ाव को ही मंज़िल न मानें – डॉ संतोष अंश

धारा लक्ष्य समाचार पत्र “मंथन” में 931 परीक्षार्थियों को मिला परीक्षा और कैरियर मार्गदर्शन अमेठी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा अमेठी जनपद में यूपी बोर्ड एवं सीबीएसई बोर्ड के हाई स्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे विद्यार्थियों के लिए “मंथन ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Read More

Amethi UP : 24 से 26 जनवरी तक जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर गौरीगंज में होगा उत्तर प्रदेश दिवस-2026 का आयोजन।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा करेंगे शुभारंभ, तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा। अमेठी। शासन के निर्देशानुसार जनपद अमेठी में उत्तर प्रदेश दिवस–2026 का आयोजन दिनांक 24 से 26 जनवरी 2026 तक जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर गौरीगंज के प्रांगण में किया जाएगा। आयोजन के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा अन्य विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही राष्ट्र प्रेरणा स्थल, लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया जाएगा। उत्तर प्रदेश दिवस–2026 का शुभारंभ 24…

Read More