Amethi UP : 24 से 26 जनवरी तक जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर गौरीगंज में होगा उत्तर प्रदेश दिवस-2026 का आयोजन।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा करेंगे शुभारंभ, तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा।

अमेठी। शासन के निर्देशानुसार जनपद अमेठी में उत्तर प्रदेश दिवस–2026 का आयोजन दिनांक 24 से 26 जनवरी 2026 तक जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर गौरीगंज के प्रांगण में किया जाएगा। आयोजन के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा अन्य विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

साथ ही राष्ट्र प्रेरणा स्थल, लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया जाएगा। उत्तर प्रदेश दिवस–2026 का शुभारंभ 24 जनवरी 2026 को अपराह्न 12:00 बजे जनपद के माननीय प्रभारी मंत्री श्री सतीश चंद्र शर्मा द्वारा किया जाएगा।

कार्यक्रम की तैयारियों के क्रम में जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी तैयारियों को समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश द्विवेदी, जिला पर्यटन अधिकारी पारिजात पांडे, जिला सूचना अधिकारी शिव दर्शन यादव, बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts