कार्यक्रम प्रारंभ होने से पूर्व ही खाना बनाते समय सिलेंडर से लगी में टला बड़ा हादसा

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

बछरावां रायबरेली।थाना क्षेत्र की थुलेंडी चौकी अंतर्गत राघवपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब रविवार 10 बजे के आसपास घर में खाना बनाते समय सिलेंडर से लगी आग मे घर का जरूरी सामान जलर राख हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गणेश प्रसाद द्विवेदी पुत्र स्वर्गीय गंगा प्रसाद द्विवेदी निवासी ग्राम राघवपुर के घर में जन्मदिन कार्यक्रम का आयोजन रविवार को होना था।

शनिवार के दिन अखंड रामचरितमानस का पाठ प्रारंभ हुआ।रविवार को सुबह अतिथियों के लिए भोजन बनाने की तैयारी के क्रम में छत पर खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर मे आग लगने से हड़कंप मच गया और आस पास जो भी जरूरी सामान था वह सब जलकर राख हो गया।गनीमत रही कोई जन हानि नहीं हुई लेकिन लगभग 20 से 25 हज़ार रुपए का सामान आटा,चावल, सब्जियां किराने का सामान सिलेंडर व तखत जल गया।

थोड़ी देर के लिए कार्यक्रम की तैयारियों में अफरातफरी मच गई। किसी तरह रिश्तेदार व ग्रामीणों ने आग बुझाई तब कहीं जाकर परिजनों ने राहत को सांस ली।और अन्यत्र स्थान पर पुनः कार्यक्रम के लिए जरूरी सामान मंगाकर कार्यक्रम की तैयारी शुरू की गई। ग्रामीणों के अनुसार फिलहाल दमकल कर्मियों को सूचना देने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया था।

Related posts