–लाखों रुपये की मदद सौंपकर दिया मानवता का संदेश।
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
गढ़ीपुख़्ता।मालूम हो कि इस समय उत्तर प्रदेश के करीबी राज्य पंजाब और हरियाणा बाढ़ की चपेट में हैं जहां आई भीषण बाढ़ से हज़ारों परिवार तबाह हो गए और लाखों की संख्या में मवेशी बेघर हो गए हैं। कहीं घर टूट गए, तो कहीं खेत-खलिहान पानी में डूब मवेशी एक स्थान से बाढ़ के पानी में बहकर दूसरी जगह चले गए कुछ ने दम तोड़ दिया।
इस प्राकृतिक आपदा ने प्रभावित लोगों को जीवनयापन के संकट में डाल दिया है। ऐसे कठिन समय में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष की अपील पर उनके जनप्रतिनिधि आगे आए और अपनी एक माह का वेतन बाढ़ पीड़ितों के लिए सौंपकर आर्थिक मदद कर मानवता का परिचय दिया।जहां प्रदेश की योगी सरकार बाढ़ पीड़ितों के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है वहीं राष्ट्रीय लोकदल के थानाभवन विधायक अशरफ अली खान ने भी अपने संवेदनशील पहल से सभी का दिल जीत लिया।
उन्होंने अपना एक माह का वेतन बाढ़ पीड़ितों को समर्पित करते हुए आरएलडी सुप्रीमो जयंत चौधरी को चेक सौंपा और कहा कि यह सिर्फ आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि प्रभावित परिवारों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। विधायक अशरफ अली खान ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि बाढ़ में सब कुछ खो चुके परिवारों को अब हमारे सहयोग और सहारे की सबसे अधिक आवश्यकता है।इंसान ही इंसान की दवा है जब आपदा आती है।
तो सभी को मिलकर एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत पड़ती है।इस मौके पर आरएलडी सुप्रीमो जयंत चौधरी ने अपने सभी जनप्रतिनिधियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यह समय राजनीति का नहीं, बल्कि इंसानियत का है।
स्थानीय लोगों ने भी नेताओं के इस प्रयास को सराहते हुए कहा कि जब जनप्रतिनिधि खुद आगे आकर उदाहरण पेश करेंगे, तभी समाज के लोग भी राहत कार्यों में अधिक सक्रिय होंगे। बाढ़ प्रभावित इलाकों से लगातार मदद की गुहार उठ रही है और हर छोटी-बड़ी सहायता उनके लिए जीवनबूटी साबित हो रही है।

