Raybareli UP:गोलहा मजरे जिहवा गांव में जमीनी विवाद में हुआ खूनी संघर्ष एक जिला अस्पताल रेफर।

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

महराजगंज/ रायबरेली कोतवाली क्षेत्र के गोलहा मजरे जिहवा गांव में जमीनी विवाद व पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों से लगभग आधा दर्जन लोग चोटिल हुए हैं। जिसमें चिकित्सकों ने एक की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

बताते चलें कि कोतवाली क्षेत्र के गोलहा मजरे जिहवा गांव में आज दिन सोमवार को सुबह 6:00 बजे दरवाजे के सहन की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े जिसमें एक पक्ष से रवि शंकर पुत्र राम आधार, रामकुमार पुत्र राम आधार घायल हुए हैं। तो वहीं रवि शंकर की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

तो वहीं दूसरे पक्ष से कमलेश, रामसनेही, राम फेर, रामबरन, सरोज आदि लोग योजना बद्ध तरीके से आए और दोनों भाइयों को लाठी डंडों से जमकर मारा पीटा जिसमें रवि शंकर को गंभीर चोटें आई हैं, तथा दूसरे पक्ष के भी चोटिल लोगों का प्राथमिक उपचार कराकर घर भेज दिया गया है। मामले में कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव का कहना है कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Related posts