Raybareli UP: ग्राम सभा की जमीन पर मंदिर को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने जताई आपत्ति

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली।ग्राम सभा की जमीन पर स्थापित मंदिर और मंदिर की भूमि पर कब्जे को लेकर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। मामला थाना डीह क्षेत्र के ग्राम पूरे शिवगुलाम कोरा, मजरे गढ़वा से जुड़ा है।ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानपति अरविंद तिवारी व उनका परिवार अपराधी प्रवृत्ति का है और उन्होंने मंदिर की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की है।

इसके खिलाफ ग्रामवासियों की ओर से मूर्ति स्थापना की अनुमति हेतु थाना डीह में आवेदन किया गया था। इसी दौरान प्रधानपति अरविंद तिवारी ने भी मूर्ति स्थापना की अर्जी लगाई, जिस पर विवाद गहराता चला गया।ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी पक्ष के खिलाफ पूर्व में भी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें जानलेवा हमले का मामला भी शामिल है।

आरोप है कि मंदिर की आड़ में जमीन पर जबरन कब्जा करने की साजिश रची जा रही है। इससे गांव में तनाव और टकराव की स्थिति बन गई है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि विवादित आवेदन को निरस्त करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और गांव में शांति व सौहार्द का वातावरण सुनिश्चित किया जाए।ग्रामवासियों का कहना है कि यह मामला उनकी आस्था और जनभावनाओं से जुड़ा है, इसलिए प्रशासन को निष्पक्ष होकर निर्णय लेना चाहिए।

Related posts