जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
महराजगंज, 19 सितम्बर महराजगंज विकास खंड में स्वच्छता अभियान के तहत शुक्रवार को कर्मचारियों और अधिकारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इसके उपरांत सभी ने मिलकर झाड़ू लगाकर सफाई अभियान में भाग लिया।
खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) वर्षा सिंह ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह अभियान सिर्फ एक दिन का नहीं, बल्कि एक निरंतर चलने वाली जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपने आस-पास की सफाई बनाए रखने की अपील की।
इस अवसर पर एडीओ सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर कार्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की सफाई कर स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।

