धारा लक्ष्य समाचार पत्र
अमेठी। अमेठी जिले की पुलिस की सक्रियता से एक 80 साल की वृद्ध माता जो लगभग चार दिनों से भटक रही थी सुरक्षित अपने घर पहुंच गयी। वृद्ध महिला को बादशाहपुर रेलवे स्टेशन पर एक महिला ने लखनऊ इंटरसिटी पर बैठा दिया जानकारी होने पर वहां मौजूद नारायण पांडेय नाम के व्यक्ति ने वृद्ध माताजी के विषय अमेठी एसपी के PRO को सूचना दी, एसपी के PRO के द्वारा गौरीगंज महिला थाने की इंस्पेक्टर का फोन नारायण पांडे के पास भेजा गया।
मामले की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर कंचन सिंह ने तत्परता दिखाते हुए मात्र एक घंटे में वृद्ध माता जी के घर वालों से संपर्क किया और वृद्ध महिला को उनके परिवार वालों को सुपुर्द किया।
गौरीगंज महिला थाने की इंस्पेक्टर कंचन सिंह व उनकी पुलिस टीम की सक्रियता से 80 साल की वृद्धा माता की जिंदगी बचा गयी।
वृद्ध महिला 80 साल की पहचान मुसाफिरखाना की रहने वाली पार्वती के रूप में हुई है उनका घर मुसाफिरखाना है उनका परिवार यहां रहता है वह पंजाब में रह रही थी चार दिन पहले पंजाब से अमेठी के लिए रवाना हुई थी लेकिन गलत ट्रेन पकड़ लेने के कारण भटक रही थी।
वृद्ध माता जी के परिवार ने माता जी को सुरक्षित पाने के बाद कहां की अमेठी की पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के साथ ही महिला थाने की प्रभारी निरीक्षक कंचन सिंह और उनकी पूरी टीम के प्रति मैं आभार व्यक्त करना हूं अमेठी पुलिस की तत्परता और सक्रियता के चलते हमारी माताजी सुरक्षित मिल गई है।

