Amethi UP: सभी सरकारी व अर्धसरकारी भवनों पर फहराया गया तिरंगा, महापुरुषों को दी गई श्रद्धांजलि

धारा लक्ष्य समाचार पत्र 

संग्रामपुर/अमेठी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 156वीं जयंती और राष्ट्र पुरुष, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 121वीं जयंती पर गुरुवार को संग्रामपुर के सभी सरकारी व अर्धसरकारी भवनों पर झंडारोहण किया गया। और दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी गई।

खंड विकास अधिकारी संग्रामपुर आकांक्षा सिंह ने ब्लॉक संग्रामपुर भवन पर झंडा फहराकर राष्ट्रगान किया और महापुरुषों के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान बीडीओ आकांक्षा सिंह ने कहा कि गांधी जी ने दुनिया को सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया, वहीं शास्त्री जी ने “जय जवान-जय किसान” का नारा देकर देश की एकता और स्वाभिमान को नई दिशा दी।

वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर के प्रभारी डॉक्टर संतोष सिंह ने अस्पताल भवन पर झंडा फहराया। उन्होंने बताया कि गांधी जयंती को सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर अस्पताल में आए मरीजों को निःशुल्क उपचार दिया गया और फल वितरित किए गए।

थाना संग्रामपुर परिसर में प्रभारी अखिलेश सिंह ने झंडा फहराया। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती पर सत्य और अहिंसा का संकल्प दोहराते हुए थाना परिसर में साफ-सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही थाने में आने वाले फरियादियों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं का समाधान भी किया गया। इसी कड़ी में बीआरसी कार्यालय संग्रामपुर मे खंड शिक्षा अधिकारी संग्रामपुर शशांक मिश्रा के द्वारा गांधी जी और पंडित लाल बहादुर शास्त्री जी की छाया चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

और पशु चिकित्सालय संग्रामपुर मे पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रदीप कुमार पाण्डेय ने भवन पर झंडा फहराया और राष्ट्रगान किया।

इस मौके पर सभी सरकारी व अर्धसरकारी भवनों पर समस्त स्टाफ व कर्मचारी मौजूद रहे तथा सेवा भाव से कार्य किया।

Related posts