इनरव्हील क्लब बनारस में मंडलाध्यक्ष का भव्य आधिकारिक आगमन समारोह।
लक्ष्मी पाठक द्वारा किया गया कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन।
वाराणसी इनरव्हील क्लब बनारस, मंडल 312 (चार्टर 1183) द्वारा मंडलाध्यक्ष का आधिकारिक आगमन समारोह बी.एस.बी. लोकल में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। मंच पर क्लब सचिव राधा सिंह, अध्यक्ष सुषमा सिंह एवं मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्ष प्रिया नारायण विराजमान रहीं। इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष प्रिया नारायण को कॉलर अध्यक्ष सुषमा सिंह द्वारा तथा अध्यक्ष सुषमा सिंह को कॉलर सचिव राधा सिंह द्वारा पहनाया गया। सभा प्रारंभ की घोषणा अध्यक्ष सुषमा सिंह ने की। इसके पश्चात नीरजा त्रिपाठी द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत की गई एवं सभी सदस्यों ने इनरव्हील प्रार्थना की। कार्यक्रम के सफल संचालन एवं आयोजन की संपूर्ण जिम्मेदारी लक्ष्मी पाठक द्वारा निभाई गई। स्थापना दिवस से लेकर अब तक इनरव्हील क्लब बनारस के सभी कार्यक्रमों के आयोजन में उनकी सक्रिय भूमिका सराहनीय रही है। उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए मंडलाध्यक्ष प्रिया नारायण एवं क्लब अध्यक्ष सुषमा सिंह द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष सुषमा सिंह, सचिव राधा सिंह, कोषाध्यक्ष नमिता सिंह, ऑडिटर सुषमा शुक्ला, आई.एस.ओ. रेखा सिंह, कार्यक्रम संचालक लक्ष्मी पाठक, वाइस प्रेसिडेंट विंदुबाला गुप्ता एवं आरती पाठक, भूतपूर्व अध्यक्ष प्रियंबदा सिंह सहित बीना सिंह, उमा केजरीवाल, सविता सिंह, राजश्री जैन, नीरजा त्रिपाठी, संजू सिंह, कौशिला, शोभा, आशा अग्रवाल, नलनी पाठक, रिचा शुक्ला, डॉ. कुसुम चंद्रा, लखी गुप्ता, सोनम चटर्जी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

