Varanasi UP…इनर व्हील क्लब ऑफ वाराणसी सेंट्रल की OCV मीटिंग 7 फरवरी को, पांच सेवा प्रोजेक्ट होंगे प्रस्तुत

इनर व्हील क्लब ऑफ वाराणसी सेंट्रल की OCV मीटिंग 7 फरवरी को, पांच सेवा प्रोजेक्ट होंगे प्रस्तुत।

वाराणसी।इनर व्हील क्लब ऑफ वाराणसी सेंट्रल की OCV मीटिंग आगामी 7 फरवरी 2026 (शनिवार) को अपराह्न 4:30 बजे से संकल्प बनारस होटल, महमूरगंज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि DC प्रिया नारायण रही।
इस अवसर पर इनर व्हील क्लब की वरिष्ठ सदस्य AC आशा अग्रवाल, PAT अर्चना बाजपेई, प्रेसिडेंट सुरभि देवा, सेक्रेटरी संगीता शाह, ट्रेजरार शबनम अग्रवाल, आईएसओ मधु शाह, एडिटर नीमा अग्रवाल सहित अन्य क्लबों की अध्यक्षाएं भी कार्यक्रम में शामिल हुई।
क्लब द्वारा समाज सेवा से जुड़े पांच महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स किए गए हैं, जिनकी जानकारी इस बैठक में दी गई।इनमें जरूरतमंदों को तीन व्हीलचेयर प्रदान की गईं।
पोद्दार अंध विद्यालय में तबला सेट एवं खेल सामग्री दी गई। एक कन्या के विवाह में आर्थिक सहयोग किया गया। तीन व्हील चेयर दी गई है।
महावीर विकलांग केंद्र के डॉक्टर को चेक प्रदान किया गया
समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. ऋषभ शाह का सम्मान किया गया। क्लब की ओर से बताया गया कि इस बैठक का उद्देश्य सेवा कार्यों को और सशक्त बनाना तथा समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुंचाना है।

Related posts