Barabanki Uttar Pradesh: पशुधन चिकित्सा अधिकारी द्वारा जांच के पहले ही जलाए गए कुछ दस्तावेज एवं फेंकी गई दवाइयां वीडियो वायरल

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

बाराबंकी के त्रिवेदीगंज में पशु चिकित्सा अधिकारी इंदुबाला पर गंभीर आरोप लगे हैं। उन पर आगामी जांच से पहले महत्वपूर्ण दस्तावेज जलाने और पशु चिकित्सालय के चौकीदार का मोबाइल छीनने का आरोप है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय सामने आई जब कुछ दिन पहले पशु चिकित्सालय परिसर में दवाइयां जलाने के मामले की जांच होने वाली थी। आरोप है कि इसी जांच से जुड़े कुछ अहम दस्तावेज अधिकारी इंदुबाला ने जला दिए।

इसके साथ ही, पशु चिकित्सालय के चौकीदार ने इंदुबाला पर अपना मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है। चौकीदार का कहना है कि अधिकारी ने उसका मोबाइल जबरन ले लिया।

पशु चिकित्सा अधिकारी इंदुबाला पहले भी विवादों में रही हैं। ग्रामीणों ने कई बार उनकी अनुपस्थिति को लेकर शिकायतें की हैं।

Related posts