तो क्या अब जनप्रतिनिधि भी नहीं है सुरक्षित पुलिस पर पूर्व ब्लाक प्रमुख और महिला प्रधान सुनीता साहू ने लापरवाही का लगाया आरोप।
जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
महराजगंज रायबरेली ।दशहरा के पर्व के अवसर पर जहां एक ओर बुराई पर अच्छाई की जीत हुई है तो वहीं दूसरी तरफ। पूरी नवरात्र सरकार द्वारा आधी आबादी को लेकर तमाम तरह के कार्य किए गए स्कूली बच्चियों को जहां प्रशासनिक पदों पर बिठाया गया और एक-एक दिन के लिए उन्हें अधिकारी बनाया गया तो वहीं दूसरी तरफ महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में पड़ने वाला सलेथू ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख सुनीता साहू ने गांव के ही लोगों के ऊपर आरोप लगाते हुए बताया और कोतवाली में तहरीर भी दी।
उसके बावजूद भी पुलिस की ढुलमुल रवैया कहीं ना कहीं सवाल पैदा करती है कि एक तरफ केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की योगी सरकार जहां महिलाओं को बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ती तो वहीं दूसरी तरफ महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के सलेथू ग्राम पंचायत में जनप्रतिनिधि महिला जो कि मौजूदा ग्राम प्रधान और पूर्व ब्लाक प्रमुख हैं।
सुनीता साहू पत्नी स्वर्गवासी जयप्रकाश निवासी सलेथू थाना महराजगंज ने कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायती पत्र देते हुए बताया कि विजयदशमी के पर्व पर विरोधियों द्वारा सुबह जय प्रकाश पाण्डेय सतीश सुधीर निवासी सलेथू थाना महराजगंज घर पर आए और गाली गलौज करने लगे और मारपीट पर आमादा हो गए।
प्रथनी के पुत्र हिमांशु को मारा पीटा तथा जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और घर से निकलने नहीं दे रहे हैं इकट्ठा होकर मुझे वह पूरे परिवार को गाली देते हैं।

