Raybareli UP: महाराजगंज दशहरा पर्व पर विशालकाय रावण का दहन, परंपरा का 40 वर्ष पुराना निर्वहन…. चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

महाराजगंज रायबरेली। असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक दशहरा पर्व आज पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रायबरेली शहर के महाराजगंज व बछरावां थाना क्षेत्र के हरदोई, कस्बा महराजगंज क्षेत्र में विशालकाय रावण का दहन किया गया। इस मौके पर उपस्थित अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभाव सामने बताएं कि इस परंपरा का निर्वहन लगभग 40 वर्षों से लगातार हो रहा है।

रावण का दहन के समय मौके पर उपस्थित तहसीलदार मंजुला मिश्रा व कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव मौजूद रहे रावण का दहन शाम 5 से 6 बजे के बीच संपन्न हुआ। मेले में आए श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक इस पर्व का आनंद लिया।

Related posts