धारा लक्ष्य समाचार पत्र
बाजार शुकुल/अमेठी। जिले के बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के खालिस बाहरपुर गांव के प्रधान प्रतिनिधि ने थानाध्यक्ष के ऊपर 50000 हजार रुपए रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि थानाध्यक्ष बाजार शुकुल पर मुकदमा न दर्ज करने के एवज़ में रुपए की मांग की है। और अपने प्राइवेट ड्राइवर के जरिए 50000 रुपए लिए गए।
वही आरोप के बावजूद थानाध्यक्ष ने मुकदमा पंजीकृत नहीं किया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने सोशल मीडिया पर न्याय की गुहार लगाई है।
वही मामला थानाध्यक्ष से जुड़ा होने से मामला तूल पकड़ रहा है।
दरअसल पूरा मामला ग्राम प्रधान राम राज पासी ने बताया कि मै प्रतिदिन की तरह रात 8 बजे देवी स्थान से पूजा में शामिल होकर निकला और अनिल दुबे और सुभाष चंद्र के घर बातचीत करने जा रहा था तभी विपक्षी गण ने मुझे जाति सूचक शब्द कहते हुए और गाली देने लगे जिस पर मैने इसका विरोध किया तो वो लोग मुझे रॉड और सरिया से मारने दौड़े जिस पर मैं भागकर अनिल के घर में जा घुसा।
लेकिन विपक्षी गण अनिल के घर में भी घुसकर मुझे मारने लगे जिस पर अनिल ने विरोध किया तो उन पर भी लाठी डंडों से टूट पड़े जिससे अनिल बेहोश होकर गिर पड़े और हल्ला होने पर गांव वाले इकठ्ठा होने लगे जिस पर विपक्षी लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।

थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के द्वारा फर्जी तरीके से दवाब बनाकर लोगों को फसाना चाहते है। जबकि जांच में मारपीट रंजिश की ओर इशारा कर रही है। जबकि रुपए मांगने के आरोप बेबुनियाद और निराधार है।

