Amethi UP : जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक हुई संपन्न

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

गौरीगंज/अमेठी। केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय, गौरीगंज स्थित राजीव गांधी सभागार में आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि समाज में अच्छा माहौल बनाए रखने के लिए संगठन को सेवा, सहयोग और सम्मान के रास्ते निरंतर कार्य करना चाहिए।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि अमेठी की कांग्रेस ने हर दौर में संगठन को मजबूत किया है और कार्यकर्ताओं ने हर परिस्थिति में जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को अपनी प्राथमिकता दी है।आपकी सक्रियता,अनुशासन और एकजुटता कांग्रेस की असली पूंजी है।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं,और संगठन की मजबूती आपके के समर्पण पर निर्भर करती है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता के सुख-दुख में सहभागी बनें, समस्याओं के समाधान में सहयोग करें और जनता का विश्वास जीतें।उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के सम्मान,अधिकार और न्याय की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहे।

बैठक में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने भी संगठन को सशक्त बनाने और बूथ स्तर तक जनसंपर्क अभियान को गति देने पर बल दिया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाकर अमेठी में एक बार फिर संगठन को शीर्ष पर ले जाने का कार्य करेंगे।

विधान परिषद स्नातक लखनऊ खंड कांग्रेस प्रत्याशी देवमणि के पक्ष में जिला अध्यक्ष ने सलोन विधानसभा के समस्त नेताओं व पदाधिकारियों से विधान परिषद प्रत्याशी के साथ जोरदार तरीक़े से चुनाव मैदान में जुटे
परमानंद मिश्र, किरन देवी, मनीषा चौहान अध्यक्ष नगर पालिका जायस, प्रवक्ता अनिल सिंह, धर्मराज बहेलिया, अनुराग सिंह, अशोक शुक्ल, राजीव सिंह, डॉ अरविन्द चतुर्वेदी, रामदत्त यादव, सुनील सिंह, ममता पाण्डेय, सेवादल संगठक रामबरन कश्यप, युका अध्यक्ष शुभम सिंह, जिलाध्यक्ष Nsui सुमित तिवारी, राजवाडी पासी, सौरभ, त्रिभुवन पासी, मो आशिफ, कुलवंत सिंह, वीरेंद्र मिश्र, सुरेश श्रीवास्तव सहित सभी 17 ब्लॉक अध्यक्ष व नगर पंचायत अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Related posts