धारा लक्ष्य समाचार पत्र
संग्रामपुर/अमेठी। जिले के विकास खण्ड संग्रामपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत ठेंगहा मजरे कोलवा में आवारा पशुओं का आतंक मचा हुआ है। गांव के किसान की फसलों को आवारा पशुओं के द्वारा नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
जैसा की रवि की फसल की तैयारी में किसान लगे हुए हैं, जैसे ही यह बुवाई का क्रम चलेगा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इन आवारा पशुओं के द्वारा फसलों को चौपट कर दिया जाएगा।
किसान परेशान है कि एक तरफ ये जहां आवारा पशु है वही दूसरी तरफ बेमौसम बारिश के द्वारा भी खरीफ की फसलों को नुकसान पहुंचाया गया।
वही ग्रामीणों ने कहा कि अगर इन आवारा पशुओं के लिए समय रहते कोई उपाय नहीं किया गया तो ये आने वाली रवि की फसल को भी इनके द्वारा नुकसान पहुंचाया जायेगा इसलिए किसान और भी ज्यादा परेशान है।
बताते चलें कि ग्राम सभा टेंगरा में गौशाला का भी निर्माण हुआ है किंतु दर्जनों की संख्या में आवारा पशु दिन-रात गांव में आवारा पशुओं की तरह घूमते रहते हैं। और फसलों को नुकसान पहुंचाते रहते हैं किसान इन आवारा पशुओं से परेशान है।
किसान राधेश्याम, केशव, बाबूलाल, लाल बिहारी सहित दर्जनों किसानों ने इन आवारा पशुओं को पकड़वायें जाने की मांग की है।

