Amethi UP: लापरवाही : लकड़ी के पोल के सहारे चल रही विद्युत व्यवस्था 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र 

संग्रामपुर/अमेठी। संग्रामपुर विकासखंड के सरैया कनू गांव में बिजली विभाग की लपरवाही बड़ी अनहोनी को दावत दे रही है। गांव में विद्युतीकरण करीब 40 से 45 वर्ष पहले हुआ है।

जो कि सरैया पसियान, सरैया पड़ान से होते हुए पुन्नपुर पूरे चरई को लाइन जाती है। जो बड़गांव फीडर से संचालित है। सरैया पड़ान में जाने‌वाली विद्युत लाइन आज भी लकड़ी के पोल के सहारे संचालित है। अधिक बिजली कनेक्शन बढ़ाने के कारण उपभोक्ताओं की संख्या भी बढ़ती जा रही है जिसके कारण लाइन का भी वजन बढ़ रहा है।

जिससे गांव में खतरे का अंदेशा दिखाई पड़ रहा है। इस रास्ते पर आने जाने वाले राहगीर, ग्रामीण, किसान और स्कूली बच्चे सभी के लिए यह खतरा बना है।

 

ग्रामीणों ने बिजली विभाग की इस लपरवाही को देखते हुए प्रशासन से मांग की है कि बिजली विभाग पर कड़ी कार्रवाई करते हुए लकड़ी के पोंल को हटाकर सीमेंट के खंभा लगाये जाए।

Related posts