Amethi UP : अमेठी में लेखपाल संघ का आक्रोश, कलमबंद हड़ताल व धरना जारी

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

लेखपाल सुधीर कुमार आत्महत्या मामले ने लिया उबाल

अमेठी। फतेहपुर के लेखपाल सुधीर कुमार की आत्महत्या ने पूरे प्रदेश के लेखपाल समुदाय में गहरा आक्रोश उत्पन्न कर दिया है। इसी रोष की कड़ी में गुरुवार को अमेठी तहसील परिसर में जिला लेखपाल संघ ने धरना प्रदर्शन और कलमबंद हड़ताल कर प्रशासनिक तंत्र के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया।

धरने पर बैठे लेखपालों ने आरोप लगाया कि साथी कर्मचारी सुधीर कुमार को SIR कार्यवाही को लेकर निरंतर प्रशासनिक दबाव झेलना पड़ रहा था, जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या जैसा दर्दनाक कदम उठाया।

तहसील अध्यक्ष प्रभात सिंह ने कहा,
“हमारे साथी पर इतनी मानसिक प्रताड़ना दी गई कि वह टूट गया। यह आत्महत्या नहीं, बलपूर्वक मजबूर किया गया कदम है। जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, हमारी लड़ाई जारी रहेगी।”

लेखपाल संघ ने इस घटना को केवल व्यक्तिगत त्रासदी नहीं, बल्कि प्रशासनिक दबाव और सिस्टम की खामियों का परिणाम बताया। संघ ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए माँग की—

दोषी अधिकारियों पर तत्काल सख्त कार्रवाई

मृतक परिवार को आर्थिक सहायता व नौकरी

प्रकरण की निष्पक्ष न्यायिक जांच

संघ ने चेताया कि मांगें पूरी न होने तक अमेठी में आंदोलन अनवरत जारी रहेगा।

Related posts