Raybareli UP: गैंग की महिलाएं चलते ई रिक्शे पर पलक झपकते ही लोगों का पर्स साफ कर देती

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली लुटेरों का बावरिया गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ा है। इस गैंग की महिलाएं चलते ई रिक्शे पर पलक झपकते ही लोगों का पर्स साफ कर देती हैं। इसके लिए यह लुटेरी महिलाएं बच्चों का इस्तेमाल करती हैं। दरअसल पिछले दिनों कोतवाली पुलिस को दो अलग अलग शिकायत मिली थी जिसमे लूट का तरीका एक जैसा था। पीड़ितों ने बताया था कि वह लोग जैसे ही ई रिक्शा पर बैठे तभी बच्चों को गोद में लेकर दो महिलाएं भी चढ़ी और अचानक उनके बच्चे रोने लगे।

पीड़ित महिलाओं का सारा ध्यान रोते बच्चों पर था और उसी दौरान उनके पर्स से पैसे गायब हो गए। पुलिस ने इन शिकायतों पर मामला दर्ज कर तहकीकात की तो बावरिया गैंग के दो दंपत्ति हत्थे लग गए। इन्होंने पूछताछ में बताया कि यह लोग बैंक या बाजार में अन्य जगह शिकार की तलाश में खड़े रहते हैं। जब शिकार ई रिक्शा पर सवार होता है तभी यह गैंग के सदस्य अपनी महिलाओं को बच्चों समेत सवार कर देते हैं।

यह लुटेरी महिलाएं कुछ ऐसा करती हैं जिससे बच्चे ज़ोर ज़ोर से रोने लगते हैं। तभी ध्यान बटते ही यह लोग पर्स से रुपया साफ कर देती हैं। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए मंजू व उसका पति जीतेद्र और कृष्णा व उसके पति नीरज के कब्ज़े से लुटे गए पैसे बरामद कर लिये हैं।

Related posts