धारा लक्ष्य समाचार
सहारनपुर।मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। सरस्वती इंटर कालेज के बच्चों ने रैली निकाली।
ब्रहस्पतिवार को जनता रोड स्थित विश्वविद्यालय में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के “पंचायती राज सुशासन की भूमिका” विषय पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति प्रोफेसर विमला वाई व परीक्षण नियंत्रक राजीव कुमार ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।
डॉ. राजीव कुमार ने अटल जी को स्मरण करते हुए कहा कि वह हमेशा यही कहते थे कि कभी किसी का नुकसान ना हो, और ना ही अपना हो। उन्होंने कभी तोड़ जोड़ की राजनीति नहीं की। मुख्य वक्ता डॉ. विपिन कुमार शर्मा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी हमारे के लिए एक बौद्धिक संपदा है
उनको जो मिला वो वंशानुगत नहीं था। अब कुछ उन्होंने अपने व्यक्तित्व के माध्यम से प्राप्त किया। वह हमेशा कहते थे कि देश की विभिन्नता जो है वो प्राण है, द्रव्य है इन्हें संभाल कर रखना चाहिए। सत्ता के शिखर पर पहुंच कर अटल जी ने सरलता और सात्विकता को अपनाया। अध्यक्षता कर रही कुलपति प्रोफेसर विमला वाई ने कहा कि आज हम महामना पंडित मदन मोहन मालवीय तथा अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मना रहे हैं।
इस दिन को गुरु गोविन्द सिंह के पुत्र और पत्नी को याद करते हुए वीर बालक दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि सुशासन और प्रबंधन अलग अलग है। सुशासन के द्वारा हर कोई आत्म निर्भर बने जिससे विकसित भारत का निर्माण हो सके। इसके लिए सभी का प्रयास अनिवार्य रूप से होना चाहिए लिए। तुलसी एक औषधी के रूप में उपयोग किया जाता है, इसलिए वो पूजनीय है।समन्वयक प्रो. विनोद कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
सरस्वती इंटर कालेज के छात्र छात्राओं ने विश्वविद्यालय से पुवांरका तक रैली निकाली तथा संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। शिक्षक डॉ. विजय प्रताप व डॉ. सुधांशु ने आज के दिन की महत्ता के बारे में समझाया। प्रो. राजकुमार, डॉ. शशि रानी, डॉ. ममता, शिवम,आस्था, मानव, डॉ. संदीप, डॉ. हर्ष, डॉ. मितिका, भव्या सोम, ललित रजत, अनुज, सुधीर, संगीत, संजीव, हिमांशु तथा इंटर कालेज अध्यक्ष मदन, रविन्द्र, राकेश पिंकी , दीपक आदि रहे।

