Barabanki Uttar Pradesh: धोखाधड़ी और विवादों में अव्वल है जावेद हबीब पार्लर

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

बाराबंकी: जिले में स्थित जावेद हबीब के पार्लर पर कस्टमर से बदसलूकी और वायदा खिलाफी का मामला सामने आया है। विकास चंद्र ने बताया कि उनकी दीदी ने जावेद हबीब से शुरुआत में कुछ पैकेज लिया और उसका उपभोग भी किया जिससे उन्होंने अपने जान पहचान के सत्तर अस्सी मित्रों को भी सदस्यता दिलवाई। पहले तो सब ठीक रहा लेकिन बाद में जब पार्लर में सदस्यता की अन्य सेवाएं लेने गईं।

तब वहां मौजूद स्टाफ ने बहानेबाज़ी शुरू कर दी और आज कल करने लगे, जब कस्टमर ने शिकायत की बात कही तो स्टाफ का कहना था कि जो चाहे करो हमे कोई फ़र्क नहीं पड़ता। पाठकों को याद होगा कि ये वही जावेद हबीब है जिसने फॉलिकल ग्लोबल धोखाधड़ी (2025) हबीब के नाम का इस्तेमाल करके लोगों को ज़्यादा रिटर्न का लालच दिया गया और उनके पैसे डूब गए, जिसके बाद संभल (UP) में उन पर 32 मुकदमे दर्ज हुए।

जबकि 2022 में एक महिला के बालों में कंघी करते हुए उसके सिर पर थूकने का वीडियो वायरल हुआ, जिससे भारी विवाद हुआ।और इस मामले में हबीब को राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश होना पड़ा और लिखित माफी मांगनी पड़ी।

हबीब के पार्लर का हमेशा से विवादों से नाता रहा है 2017 में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला भी प्रकाश में आया था उनके सैलून के एक विज्ञापन में हिंदू देवी-देवताओं के व्यंग्यात्मक चित्र थे, जिससे एक वकील ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई।

जिसमें हैदराबाद पुलिस ने IPC की धारा 295-A के तहत मामला दर्ज किया। फ़िलहाल अगर जावेद हबीब के पार्लर ने कस्टमर की वाज़िब मांग को नहीं माना तो अधिकतर कस्टमर उपभोक्ता फ़ोरम और विधिक कार्यवाही भी करने की तैयारी कर रहे है।

Related posts