वाराणसी में क्लबफुट पीड़ित बच्चों के लिए निःशुल्क उपचार अभियान, अब तक 458 बच्चों को मिला नया जीवन
वाराणसी।
क्लबफुट (टेढ़े पंजे) जैसी जन्मजात विकृति से पीड़ित बच्चों के लिए वाराणसी में चलाया जा रहा निःशुल्क उपचार अभियान एक सराहनीय पहल बनकर सामने आया है। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को पूरी तरह स्वस्थ कर उन्हें सामान्य जीवन जीने में सक्षम बनाना है।
यह कार्यक्रम राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) एवं अनुष्का फाउंडेशन क्लबफुट एलिमिनेशन के संयुक्त सहयोग से संचालित किया जा रहा है। इलाज पूरी तरह निःशुल्क है और इसकी प्रक्रिया लगभग पाँच वर्षों तक चलती है।
इलाज के केंद्र
शनिवार: पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल, पांडेपुर
बुधवार: मंडली अस्पताल, कबीरचौरा
गुरुवार: बीएचयू ट्रॉमा सेंटर
चिकित्सक दल
इस अभियान में अनुभवी चिकित्सकों की टीम सेवाएं दे रही है, जिनमें
डॉ. अभिषेक कुमार राय, डॉ. अनिल कुमार सिन्हा, डॉ. बृजेश कुमार सिंह,
डॉ. सुशील कुमार अग्रवाल, डॉ. राजेश पांडे,
बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ओपीडी विभाग के एसोसिएट डॉ. संजय कुमार यादव
एवं असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शुभम श्रीवास्तव (ऑर्थो सर्जन) शामिल हैं।
इलाज की तीन चरणीय प्रक्रिया
कास्टिंग (Plaster): 5 से 6 बार प्लास्टर चढ़ाकर पैर को धीरे-धीरे सीधा किया जाता है।
टेनोटॉमी (Tenotomy): एड़ी के पीछे छोटा चीरा लगाकर पैर को लचीला बनाया जाता है।
ब्रसेज़ (Braces): विशेष जूते पहनाए जाते हैं, जिन्हें शुरुआती तीन महीनों तक दिन में 23 घंटे पहनना आवश्यक होता है।
उपलब्धियां
चालू सत्र में अब तक 50 बच्चों का सफल उपचार किया जा चुका है।
कुल मिलाकर 458 बच्चों को क्लबफुट से मुक्ति दिलाई जा चुकी है।
अनुष्का फाउंडेशन की समन्वयक सरिता मिश्रा ने अभिभावकों से अपील की है कि वे इस निःशुल्क सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभिभावक मंडलीय जिला अस्पताल, कबीरचौरा स्थित हड्डी विभाग (कमरा संख्या–11) में संपर्क कर सकते हैं।

