Varanasi UP….काशी में ‘एकाग्र परिचर्चा’ : शब्द, विचार और संवाद का संगम 17 फरवरी को।

काशी में ‘एकाग्र परिचर्चा’ : शब्द, विचार और संवाद का संगम 17 फरवरी को।

वाराणसी। गंगा तट की सांस्कृतिक नगरी काशी में 17 फरवरी 2026 (मंगलवार) को साहित्य और पत्रकारिता का विशेष आयोजन होने जा रहा है। पहड़िया स्थित अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के नवनिर्मित प्रेक्षागृह में पूर्वाह्न 11 बजे से ‘एकाग्र परिचर्चा’ आयोजित होगी। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार-लेखक विजय विनीत की तीन कृतियों— ‘सपनों की पगडंडियाँ’, ‘पत्रकारिता एआई’ और ‘मैं इश्क लिखूं, तुम बनारस समझना’— पर चर्चा होगी।
परिचर्चा में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के निवर्तमान अध्यक्ष प्रो. नागेंद्र पांडेय, इतिहासकार व पूर्व सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, बीएचयू के प्रो. मनोज सिंह, नागरीप्रचारणी सभा के प्रधानमंत्री व्योमेश शुक्ल, साहित्यकार रामजी यादव, नवभारत टाइम्स (लखनऊ) के संपादक सुधीर मिश्र, अमृत विचार के प्रधान संपादक राजेश श्रीनेत व वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक श्रीवास्तव सहित कई विशिष्ट हस्तियां भाग लेंगी।
कार्यक्रम में संस्था पीवीसीएचआर की ओर से सुधीर मिश्र और राजेश श्रीनेत को ‘जनमित्र पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही चित्रकला एवं पुस्तक प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।
संयोजक सोनल उपाध्याय के अनुसार, यह आयोजन केवल पुस्तक चर्चा नहीं, बल्कि साहित्य, समाज और समकालीन पत्रकारिता की दिशा पर सार्थक विमर्श का मंच बनेगा।

Related posts