Varanasi UP….केंद्र सरकार द्वारा *वंदे मातरम* राष्ट्रीय गीत को अनिवार्य करने का स्वागत और अभिनंदन -डॉ गीता रानी।

केंद्र सरकार द्वारा *वंदे मातरम* राष्ट्रीय गीत को अनिवार्य करने का स्वागत और अभिनंदन -डॉ गीता रानी।

वाराणसी विश्व हिंदू महासंघ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मातृशक्ति प्रकोष्ठ डॉक्टर गीता रानी ने वाराणसी से जारी बयान में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के गायन को अनिवार्य कर दिया गया है, जिसकी मैं हृदय से बहुत-बहुत स्वागत और अभिनंदन करती हूं।केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार, वंदे मातरम का संपूर्ण आधिकारिक संस्करण, जिसमें छह श्लोक हैं और जिसकी अवधि लगभग 3 मिनट और 10 सेकंड है, प्रमुख राजकीय समारोहों के दौरान प्रस्तुत या बजाया जाएगा।इनमें राष्ट्रीय ध्वज फहराना, राष्ट्रपति और राज्यपालों के आधिकारिक कार्यक्रमों में औपचारिक आगमन और प्रस्थान समारोह और ऐसे समारोहों में उनके निर्धारित भाषणों से पहले और बाद के कार्यक्रम शामिल हैं। पहले ‘वंदे मातरम’ (राष्ट्रगीत) गाया जाएगा और उसके बाद ‘राष्ट्रगान’।
डॉक्टर गीता रानी ने कहा कि केंद्र सरकार के इस कदम से छात्रों और आम जनता के बीच राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति जागरूकता और सम्मान भाव की बढ़ोतरी होगी।

Related posts