Varanasi UP…गेहूं निर्यात की मंजूरी से उद्योग व किसानों को राहत: दीपक कुमार बजाज

गेहूं निर्यात की मंजूरी से उद्योग व किसानों को राहत: दीपक कुमार बजाज

वाराणसी उत्तर प्रदेश रोलर फ्लोर मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक कुमार बजाज ने भारत सरकार द्वारा 25 लाख मीट्रिक टन गेहूं तथा 5 लाख मीट्रिक टन गेहूं उत्पादों के निर्यात को स्वीकृति दिए जाने के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय वर्तमान स्टॉक स्थिति और किसानों के हितों को ध्यान में रखकर लिया गया है, जिससे मिलर उद्योग को राहत मिलेगी। निर्यात की अनुमति से घरेलू बाजार में मूल्य स्थिरता आएगी, भंडारण दबाव कम होगा तथा किसानों को बेहतर मूल्य प्राप्त होगा। बजाज ने बताया कि देश में पर्याप्त गेहूं स्टॉक उपलब्ध है और रबी 2026 में बुवाई क्षेत्र बढ़ने से उत्पादन बेहतर रहने की संभावना है। ऐसे में निर्यात खोलना उद्योग और किसानों दोनों के लिए सकारात्मक कदम है।

Related posts