जमीन दिलाने के नाम पर करोड़ों रूपए की ठगी, प्रशासन मौन

आखिर भूमाफियाओं को कब तक मिलेगा, पुलिस प्रशासन और सफेद पोश नेताओं का संरक्षण

पीड़ित दम्पत्ति ने कप्तान को शिकायती पत्र सौंपकर की आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग

धारा लक्ष्य समाचार सहारनपुर बेहट। तहसील बेहट सर्किल में पुलिस प्रशासन और सफेदपोश नेताओ के संरक्षण के चलते भूमाफियाओं के हौंसले एक बार फिर बुलंद हो गये हैं, जो क्षेत्र में जमीनों के क्रय विक्रय में दलाली के नाम पर भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बेहट तहसील क्षेत्र के गांव संसारपुर निवासी दलालों के काले कारनामों का प्रकाश में आया है ।

जिसमें वे जमीन के नाम पर करोड़ों रूपए की ठगी करने के बावजूद पैसे वापस मांगने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।मिली जानकारी के अनुसार मौला वसीम पुत्र मौला मानिक रहमान निवासी नूतन हार्ट वर्धमान बड़ा बाजार पश्चिम बंगल ने अपनी पत्नी के साथ पुलिस लाईन पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक रोहित सिंह सजवाण से भेंटकर सौंपे शिकायती पत्र में बताया

कि गुजरात में जमीन दिलाने के नाम पर उससे करोड़ों रूपए की ठगी की गई है। पीड़ित ने बताया कि बिलाल खान उर्फ आशु पुत्र शमीम खान व उसकी मां श्रीमती साजदा उर्फ राजो पत्नी शमीम खान निवासीगण ग्राम संसारपुर थाना बेहट व उसके बहनोई असदुल्ला निवासी कैलाश विहार सहारनपुर, जावेद खान निवासी ग्राम संसारपुर थाना बेहट तथा उनके दोस्त आलम राव निवासी अज्ञात व बसपा के पूर्व नेता पन्नालाल कश्यप पुत्र जी. एस. कश्यप निवासी विला नम्बर-4 राज नगर एक्सटेंशन गाजियाबाद व इनके सहयोगी श्रीवास्तव जितेंद्र बाबू लाल निवासी ए-23 शिवम डुप्लेक्स ओपोजिट डी मार्ट वघोडिया रोड वडोदरा गुजरात व बालमुकंद प्रसादी पासवान निवासी ए-34ज रनचोडर नगर सोसायटी बिहाइंड भाई लाल पार्क सुसेशन तरसाली रिंग रोड वड़ोदरा गुजरात ने योजनाबद्ध तरीके से पीड़ित के साथ करोड़ों रूपए की ठगी की है।

पीड़ित ने बताया कि जब जमीन का बैनामा कराने का समय आया तो वह टालमटोल करने लगे। पीड़ित ने बताया कि अब आरोपीगण उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं। आरोपी बिलाल खान उर्फ आशु ने ठगी करके अकूत सम्पत्ति व धन अर्जित कर रखा है जिसकी जांच कराकर जब्त किया जाना चाहिए पीड़ित ने एसएसपी से मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाही करने की गुहार लगाई है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह साजवाण ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गोपनीय जांच शुरू करा दी है।

Related posts