Balrampur news: श्री बालाजी मंदिर में हवन-पूजन और अनुष्ठान का हुआ भव्य आयोजन

धारा लक्ष्य समाचार विनय कुमार

बलरामपुर ब्यूरो चीफ उतरौला में बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री बालाजी मंदिर स्थित खाकी दास बाबा मंदिर प्रांगण में हवन-पूजन और अनुष्ठान का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान के मुख्य यजमान अर्पित गुप्ता, जो कि श्री बालाजी सेवा समिति उतरौला के सोशल मीडिया प्रभारी हैं, उपस्थित रहे। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित दयानंद शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन संपन्न कराया।

पंडित दयानंद शास्त्री ने हवन के महत्व को बताते हुए कहा कि “माह में एक बार देवताओं को प्रसन्न करने हेतु हवन अवश्य करना चाहिए। इससे देवताओं की कृपा बनी रहती है और समस्त परिवार का कल्याण होता है।” इस अवसर पर पुरुष, महिलाएं, युवा और बालक-बालिकाओं ने हवन-पूजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से श्री बालाजी सेवा समिति और जय श्री दुःखहरण नाथ सेवा समिति उतरौला के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। उपस्थित गणमान्य लोगों में महंत मयंक गिरि, पुजारी अरुण गिरि, राजन श्रीवास्तव, संतोष कसौधन, मनोज सोनी, संतोष सोनी, बृजेश गुप्ता, अजय चौरसिया, विजय श्रीवास्तव, अभिषेक सोनी, गोवर्धन गुप्ता, सर्वेश यादव और आर्यन गुप्ता प्रमुख रूप से शामिल रहे।

श्री बालाजी सेवा समिति (रजि०) मीडिया विभाग द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि हर पूर्णिमा तिथि को इस तरह के हवन-पूजन का आयोजन मंदिर प्रांगण में किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अन्य महत्वपूर्ण धार्मिक तिथियों पर भी विशेष अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। समिति ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धार्मिक आयोजनों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम के सफल आयोजन से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया और पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

Related posts