Chandigadh hariyana News:किसानों के लिए हरियाणा सरकार की नई पहल, अब व्हाट्सएप पर मिलेगा क्यूआर कोड आधारित जे-फॉर्म

धारा लक्ष्य समाचार पत्र  चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने किसानों की सुविधा और फसल खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए एक अहम कदम उठाया है। राज्य सरकार जल्द ही किसानों को क्यूआर कोड आधारित जे-फॉर्म व्हाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध कराएगी, जिससे खरीद प्रक्रिया को सरल, तेज और पारदर्शी बनाया जा सकेगा। इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद किसानों को मंडियों में जे-फॉर्म प्राप्त करने के लिए लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। अब किसान अपने मोबाइल फोन पर ही व्हाट्सएप के जरिए क्यूआर कोड युक्त जे-फॉर्म…

Read More

Chandigadh hariyana News: सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्ती के निर्देश, मुख्य स्टॉकिस्टों पर कार्रवाई के आदेश

धारा लक्ष्य समाचार पत्र  चंडीगढ़। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध को प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रतिबंध केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि जमीनी स्तर पर इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। कैबिनेट मंत्री ने राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा की जा रही मौजूदा कार्रवाई पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि विभाग का फोकस छोटे रिटेल दुकानदारों पर अधिक है, जबकि असल जरूरत बड़े स्तर पर सप्लाई करने वाले मुख्य…

Read More

Hariyana News: लुधियाना में महर्षि कश्यप जन्मोत्सव समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

धारा लक्ष्य समाचार पत्र  लुधियाना (पंजाब)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के लुधियाना में आयोजित “महर्षि कश्यप जन्मोत्सव समारोह” में शिरकत की और श्रद्धापूर्वक महर्षि कश्यप जी को नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि महर्षि कश्यप महान परोपकारी, दूरदर्शी और प्रजापालक थे। उन्होंने अपने ज्ञान और विचारों से समाज को नई दिशा देने का कार्य किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि महर्षि कश्यप द्वारा रचित स्मृति ग्रंथ और कश्यप संहिता जैसे ग्रंथ आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं और हमें उनके आदर्शों से…

Read More

Hariyana News: सामाजिक न्याय सरकार की नीति और नियत दोनों में शामिल: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

धारा लक्ष्य समाचार पत्र चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश में सामाजिक न्याय को मजबूती देने का कार्य पिछले कुछ वर्षों में प्रभावी रूप से हुआ है। उन्होंने कहा कि जब से देश की बागडोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में आई है, तब से सामाजिक न्याय केवल एक नारा नहीं रहा, बल्कि इसे सरकार की नीति और नियत दोनों में शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री स्वयं ओबीसी समाज से आते हैं और उन्होंने अपने कार्यकाल में…

Read More

Chandigadh hariyana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज आम जनता की सुनी समस्याएं

चंडीगढ़। धारा लक्ष्य समाचार पत्र चंडीगढ़ स्थित अपने सरकारी आवास संत कबीर कुटीर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज आम जनता की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री सुबह से ही जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंचे, जहां राज्य के विभिन्न जिलों से आए लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं। इनमें मुख्य रूप से भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ी दिक्कतें, रोजगार, स्वास्थ्य सेवाएं और स्थानीय प्रशासन से संबंधित शिकायतें शामिल रहीं। मुख्यमंत्री सैनी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुना…

Read More

Chandigadh hariyana News: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने लोगों से अपील की है कि वे किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) वैक्सीन अवश्य लगवाएं

धारा लक्ष्य समाचार पत्र चंडीगढ़। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने लोगों से अपील की है कि वे किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) वैक्सीन अवश्य लगवाएं। उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन सरकार द्वारा मुफ्त में उपलब्ध कराई जा रही है, जिसका लाभ अधिक से अधिक लोगों को उठाना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले गंभीर रोगों में से एक है, लेकिन समय पर टीकाकरण और नियमित जांच से इसे पूरी तरह रोका जा सकता है। उन्होंने अभिभावकों से…

Read More

Yamunanagar Haryana News:लोहगढ़ स्थित बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक के चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा

धारा लक्ष्य समाचार पत्र  यमुनानगर/चंडीगढ़। केंद्रीय मंत्री एवं बाबा बंदा सिंह बहादुर लोहगढ़ फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोहर लाल ने यमुनानगर के लोहगढ़ स्थित बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक के चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। चंडीगढ़ में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस महत्वपूर्ण परियोजना को निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्चतम गुणवत्ता मानकों के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि यह स्मारक न केवल ऐतिहासिक विरासत का प्रतीक है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देने का एक महत्वपूर्ण…

Read More

Barabanki UP: बाराबंकी: संकर मक्का बीज उत्पादन कार्यक्रम का सफल आयोजन

धारा लक्ष्य समाचार पत्र बाराबंकी जनपद के सूरतगंज विकास खंड अंतर्गत ग्राम उतरावा में प्रगतिशील किसान राजेश सिंह के खेत पर संकर मक्का बीज उत्पादन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र तथा आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज-अयोध्या के सहयोग से मक्का एवं गेहूँ सुधार केंद्र, हैदराबाद (CIMMYT) परियोजना के अंतर्गत संचालित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मौजूद वैज्ञानिक अश्वनी सिंह ने किसानों को संकर मक्का बीज उत्पादन की उन्नत तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बीज उत्पादन की विभिन्न प्रक्रियाओं, जैसे कि उचित…

Read More

Chandigadh hariyana news: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी पत्रकारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी

धारा लक्ष्य समाचार पत्र  चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी पत्रकारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि सशक्त राष्ट्र और प्रगतिशील समाज के निर्माण में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि निर्भीकता, निष्पक्षता और सत्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे पत्रकार लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अहम योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा, “लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता राष्ट्र और समाज को जागरूक,…

Read More

New delhi news: समग्र विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए शिक्षा के आधुनिकीकरण पर विस्तार से चर्चा

धारा लक्ष्य समाचार पत्र  नई दिल्ली। असीम कुमार घोष ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राज्य के समग्र विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए शिक्षा के आधुनिकीकरण पर विस्तार से चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसे उभरते क्षेत्रों में हरियाणा की भागीदारी को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। राज्यपाल ने कहा कि इन आधुनिक तकनीकों को शिक्षा प्रणाली में शामिल कर युवाओं…

Read More