Panchkula Haryana news: एक उच्च-स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष ने किया शिरकत

धारा लक्ष्य समाचार पत्र  पंचकूला में आयोजित एक उच्च-स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष ने शिरकत करते हुए शिक्षा और उद्योग के बीच बेहतर तालमेल पर जोर दिया। यह कार्यक्रम ‘स्टेट सपोर्ट मिशन’ और Haryana Institute of Fiscal Management द्वारा आयोजित किया गया था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि राज्य के शैक्षणिक संस्थानों को अपने पाठ्यक्रमों को उद्योग की जरूरतों और आधुनिक तकनीकों के अनुरूप ढालना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बदलते समय में केवल पारंपरिक शिक्षा पर्याप्त नहीं है, बल्कि छात्रों को…

Read More

Chandigadh Punjab News: रुस्तम-ए-हिन्द पहलवान प्रीतपाल फगवाड़ा ‘आप’ में शामिल, CM मान ने दिलाई सदस्यता

धारा लक्ष्य समाचार पत्र चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब में लगातार मजबूत होती जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली सरकार की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर समाज के हर वर्ग के दिग्गज नेता और शख्सियतें लगातार पार्टी से जुड़ रही हैं। इसी क्रम में आज पंजाब के खेल जगत को उस समय बड़ा बल मिला, जब मशहूर पहलवान प्रीतपाल सिंह फगवाड़ा मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में ‘आप’ में शामिल हो गए। उनके साथ ओएसडी राजवीर भी मौजूद थे। रुस्तम-ए-हिन्द और हिन्द केसरी…

Read More

Kapurthala panjab News: पंजाब में धान की सीधी बिजाई करने वाले किसानों को मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि

धारा लक्ष्य समाचार पत्र कपूरथला: पंजाब सरकार धान की सीधी बिजाई करने वाले किसानों को 1500 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से प्रोत्साहन राशि देगी जिसके लिए 10 मई से विभाग के पोर्टल पर पंजीयन शुरू होगा। उपायुक्त आकाश बंसल ने मंगलवार को बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान 10 मई से विभाग के पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीयन के दौरान किसानों को अपना आधार नंबर भरना होगा और उनकी व्यक्तिगत तथा बैंक संबंधी जानकारी ‘अनाज खरीद/ई-मंडीकरण’ पोर्टल के अनुसार ही प्राप्त…

Read More

Patiyala Panjab news: पटियाला पुलिस द्वारा आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, भारी मात्रा में युद्धक हथियार और गोला-बारूद बरामद

धारा लक्ष्य समाचार पत्र पटियाला : पटियाला पुलिस ने 12 घंटों के भीतर ही शंभू-अंबाला रेलवे मार्ग पर हुए बम धमाके की गुत्थी सुलझा ली है। इसके साथ ही सीमा पार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी (आईएसआई) के इशारे पर संचालित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए भारी मात्रा में युद्धक हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है तथा इस मॉड्यूल से जुड़े 4 पेशेवर आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की गई है। यह खुलासा पटियाला रेंज के डीआईजी कुलदीप सिंह चाहल और जिला पुलिस प्रमुख वरुण शर्मा…

Read More

Chandigadh panjab news: मशहूर पहलवान जस्सा पट्टी अपनी टीम सहित आम आदमी पार्टी में शामिल, CM मान ने किया स्वागत

धारा लक्ष्य समाचार पत्र चंडीगढ़ : कुश्ती जगत में ‘जस्सा पट्टी’ के नाम से मशहूर रुस्तम-ए-हिंद जसकंवर सिंह पट्टी मंगलवार को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में अपनी पूरी टीम के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री के घर पर हुए एक प्रोग्राम के दौरान उन्हें आधिकारिक तौर पर पार्टी में शामिल किया गया। पार्टी में उनका स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जस्सा पट्टी ने कुश्ती के मैदान में न सिर्फ पंजाब बल्कि पूरे देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया…

Read More

Chandigadh panjab news: यूरोप यात्रा ने पंजाब के किसानों, उद्योग और युवाओं के लिए नए दरवाजे खोले : मुख्यमंत्री मान

धारा लक्ष्य समाचार चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज अपने नीदरलैंड-फिनलैंड दौरे का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड पेश किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने कृषि, उद्योग और नवाचार के क्षेत्र में विश्व भर से मजबूत सहयोग हासिल किया है, जिससे किसानों, युवाओं और राज्य की अर्थव्यवस्था को सीधा लाभ पहुंचेगा। ज़ायका कंपनी के 1300 करोड़ रुपए के निवेश, विश्वव्यापी कंपनियों की दिलचस्पी तथा केउकेनहॉफ से फिनलैंड तक उन्नत कृषि-तकनीकी सहयोग पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि ये रणनीतिक साझेदारियां फसल विविधीकरण को तेज करेंगी,…

Read More

Chsndigadh Panjab news: पंजाब गर्मियों में रिकॉर्ड बिजली मांग को पूरा करने और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार : संजीव अरोड़ा

धारा लक्ष्य समाचार पत्र  चंडीगढ़ : गर्मी बढ़ने के कारण बिजली की मांग में तेज और अचानक वृद्धि को देखते हुए भगवंत मान सरकार ने पूरे पंजाब में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तुरंत कदम उठाए हैं। बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि भले ही पंजाब में बिजली की मांग दस दिनों के भीतर 7,900 मेगावाट से बढ़कर 12,000 मेगावाट से अधिक हो गई है, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि राज्य में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। मिशन रोशन के तहत 6,000 करोड़…

Read More

Panjab news: मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के सहयोग से मात्र 33 सप्ताह में जन्मी नवजात बच्ची ने बठिंडा के एनआईसीयू में जीती जिंदगी की जंग

धारा लक्ष्य समाचार पत्र चंडीगढ़/बठिंडा : नवजात की पहली किलकारी राहत लेकर आनी चाहिए, लेकिन कई बार यह सन्नाटा भी लेकर आती है। बठिंडा जिले के रामपुरा फूल स्थित अग्रवाल अस्पताल में एक बच्ची का जन्म हुआ, लेकिन उसके जीवन की जंग अभी शुरू ही हुई थी। सिर्फ 33 सप्ताह में जन्मी रेशम सिंह और गुरमेल कौर की बेटी समय से पहले बेहद नाजुक हालत में इस दुनिया में आई। उसका वजन केवल 1.926 किलोग्राम था, जो सामान्य पूर्णकालिक जन्म वजन (लगभग 2.5 से 4 किलोग्राम) से काफी कम है।…

Read More

Panjab news: बदलने जा रहा है पंजाब में जमीन की रजिस्ट्री का ये नियम! मान सरकार उठाने जा रही बड़ा कदम

धारा लक्ष्य समाचार पत्र पंजाब प्रांत में तहसीलों के चक्कर लगाने वाले लोगों के खास खबर सामने आई है। पंजाब के लोगों को अब जमीन की रजिस्ट्री या अन्य काम करवाने के लिए तहसीलों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि सारा काम बिना किसी परेशानी के घर बैठे ही हो जाएगा। पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार जल्द ही ‘साइबर तहसील’ शुरू करने जा रही है। बता दें कि अभी लोगों को इंतकाल अपडेट करवाने के लिए पटवारी और तहसीलदारों के चक्कर काटने पड़ते हैं…

Read More

Grugram panjab news: श्रमिकों के लिए बड़ी खबर, अब इन लोगों को मिलेगा पेंशन योजना का लाभ, CM सैनी ने की घोषणा

धारा लक्ष्य समाचार पत्र गुरुग्राम | हरियाणा के श्रमिकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गुरुग्राम में सेक्टर- 38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही ‘राज्य सामाजिक सुरक्षा बोर्ड’ का गठन करेगी, जिससे संगठित क्षेत्र के श्रमिकों के साथ- साथ ऑटो चालकों और अन्य ड्राइवरों को भी सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिलेगा. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण…

Read More