E paper पढ़ें प्रातः कालीन संस्करण हिन्दी दैनिक धारा लक्ष्य समाचार पत्र दिनांक 04 सितंबर 2026

dflip id=”29433″][/dflip]

Read More

डीएम ने जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण मौके पर परखी राहत व्यवस्थाएं ग्रामीणों से संवाद कर जाना हाल

राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश। रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली, 01 सितम्बर 2026। जिले में जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने मंगलवार को तहसील महराजगंज एवं तहसील सदर के प्रभावित गांवों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को राहत व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने सबसे पहले तहसील…

Read More

गांव का रास्ता बना तालाब, जनजीवन प्रभावित।

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज/रायबरेली। तहसील क्षेत्र के कोनी मजरे कमालपुर आवांडीह गांव में मुख्य रास्ते पर जलभराव की समस्या ग्रामीणों के लिए लंबे समय से परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क पर पानी भरे रहने के कारण गांव का संपर्क मुख्य मार्ग से प्रभावित हो रहा है और ग्रामीणों को दैनिक कार्यों के लिए भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि बीमार व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने के लिए परिजनों को उसे चारपाई पर लादकर पानी और कीचड़ से भरे…

Read More

जलभराव पीड़ितों के बीच पहुंचे एसडीएम, साथ बैठकर किया भोजन, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

शेल्टर होम में रह रहे परिवारों से की बातचीत, भोजन की गुणवत्ता स्वयं परखी। रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली।विकासखंड अमांवा के लोधीपुर गांव में नहर ओवरफ्लो होने से उत्पन्न जलभराव की स्थिति के बाद राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी हैं। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देश पर जिला प्रशासन प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने में जुटा हुआ है। मंगलवार को सदर एसडीएम गौतम सिंह ने शेल्टर होम पहुंचकर वहां रह रहे जलभराव प्रभावित परिवारों का हालचाल जाना और उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं…

Read More

डीएम-एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली।जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने आज जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा साफ-सफाई सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।जिलाधिकारी ने बैरकों, रसोईघर, चिकित्सालय, भोजन की गुणवत्ता, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता आदि का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा उनके समयबद्ध एवं नियमानुसार निराकरण के निर्देश…

Read More

जलभराव में छिपे गड्ढे ने पलटा ऑटो, कई घायल।

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। शहर के व्यस्त बस स्टैंड रोड पर सोमवार को जलभराव और बदहाल सड़क व्यवस्था एक बार फिर हादसे की वजह बन गई। दीवानी कचहरी गेट नंबर-2 के सामने सड़क पर भरे पानी में छिपे गहरे गड्ढे में एक ऑटो रिक्शा अचानक फंस गया और अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार कई यात्रियों को चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार सुबह करीब 11…

Read More

आकाशीय बिजली का कहर: नहर किनारे गए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। डीह थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार डीह थाना क्षेत्र के पूरे काली मजरे रोखा निवासी भोला सोमवार सुबह करीब सवा नौ बजे घर से शौच के लिए डीह रजबहा नहर के पास गया था। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हुआ और तेज गर्जना के बीच आकाशीय बिजली सीधे उसके ऊपर गिर गई।…

Read More

संदिग्ध हालात में कार में मिले युवक-युवती, ग्रामीणों ने घेरा, पुलिस जांच में जुटी

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के सूरजूपुर जाने वाले मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क किनारे खड़ी एक मारुति वैन (UP33J9166) में कुछ युवक और एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में दिखाई दिए। आसपास के ग्रामीणों को शक होने पर वे मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख कार में मौजूद कुछ युवक वाहन से उतरकर भाग निकले, जबकि एक युवक और युवती को लोगों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची…

Read More

सारस चौराहे पर गूंजा आरक्षण का मुद्दा, 69000 शिक्षक भर्ती के विरोध में प्रदर्शन।

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण विसंगतियों को लेकर सोमवार को सारस चौराहे पर ओबीसी संघ के पदाधिकारियों और समर्थकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। हाथों में तिरंगा और संगठन के झंडे लिए कार्यकर्ताओं ने सरकार और विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण नियमों के सही पालन की मांग उठाई।प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि भर्ती में ओबीसी और एससी वर्ग के अभ्यर्थियों को संवैधानिक आरक्षण का पूरा लाभ नहीं मिला, जिससे बड़ी संख्या में पात्र अभ्यर्थी प्रभावित हुए हैं।…

Read More

बमाया एवं कोटवाली नदी पुनर्जीवन’ पुस्तक का प्रकाशन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की सराहना

जल संरक्षण, भूजल पुनर्भरण और जनभागीदारी का दस्तावेज बनी पुस्तक; भारतीय ज्ञान परंपरा व आधुनिक विज्ञान के समन्वय पर जोर धारा लक्ष्य समाचार | लखनऊ, 1 सितम्बर।जल संरक्षण, नदी पुनर्जीवन एवं भारतीय ज्ञान परंपरा पर केंद्रित महत्वपूर्ण पुस्तक ‘बमाया एवं कोटवाली नदी पुनर्जीवन’ का प्रकाशन नाटल्स पब्लिकेशन, नई दिल्ली द्वारा किया गया है। पुस्तक के लेखक जलपुरुष डॉ. राजेन्द्र सिंह, तरुण भारत संघ, राजस्थान तथा संपादक पर्यावरणविद् प्रो. (डॉ.) भरत राज सिंह, महानिदेशक (तकनीकी), स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज (एसएमएस), लखनऊ हैं। पुस्तक में वर्ष 2026 के दौरान बमाया एवं कोटवाली…

Read More