श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुव्यवस्था प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता: डीएम धारा लक्ष्य समाचार पत्र बाराबंकी उत्तर प्रदेश :- आगामी महादेवा शिवरात्रि (फाल्गुनी मेला–2026), जो कि 05 फरवरी से 16 फरवरी 2026 तक आयोजित होगा, के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी द्वारा सोमवार को लोधेश्वर महादेवा मंदिर का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण की शुरुआत बोहनिया तालाब से की गई जहाँ जिलाधिकारी ने स्नान व्यवस्था, स्वच्छता, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने…
Read MoreCategory: बाराबंकी
Barabanki Uttar Pradesh: दिनदहाड़े छत से घुसे नकाबपोश बदमाश, महिला को बंधक बनाकर की लूट, सिर फोड़कर फरार
धारा लक्ष्य समाचार पत्र ग्राम जुरौंडा निवासी कृष्ण प्रकाश सिंह की बहू रेनू सिंह पत्नी इंद्रजीत सिंह रविवार सुबह करीब 9:30 बजे घर की छत पर बने बाथरूम गई थीं। इसी दौरान पहले से छिपे बैठे दो अज्ञात नकाबपोश बदमाश पीछे की दीवार फांदकर छत पर पहुंचे और छत पर बने अंरिया (दरवाजा) को बाहर से बंद कर महिला को अकेला पाकर दबोच लिया। बाथरूम में खींचकर ले गए, सिर दीवार से पटका बदमाश महिला को जबरन खींचकर बाथरूम में ले गए और उसका मुंह पकड़कर मारपीट शुरू कर दी।…
Read MoreBarabanki Uttar Pradesh: बाराबंकी प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से सफाई का वीडियो वायरलः भारतीय किसान यूनियन ने उठाया मुद्दा, कार्रवाई की मांग
धारा लक्ष्य समाचार पत्र बाराबंकी जनपद के हरख विकासखंड स्थित करीमाबाद ग्राम पंचायत के बरकत नगर में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से स्कूल की सफाई कराने का मामला सामने आया है।सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में मासूम बच्चे किताबों की जगह झाडू लिए स्कूल परिसर की सफाई करते दिख रहे हैं।इस मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन दशहरी मजदूर संगठन ने एक बैठक आयोजित की। इसमें प्रदेश सचिव एवं जिलाध्यक्ष बाराबंकी निहाल अहमद सिद्दीकी, विधिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष एडवोकेट राहुल मिश्रा, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नीतू कुमारी, जिला महामंत्री…
Read MoreBarabanki Uttar Pradesh: श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव
धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्ट अमन शर्मा हैदरगढ़ बाराबंकी बाराबंकी के क्षेत्र हैदरगढ़ स्थित ग्राम पंचायत बम्हरौली मे श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन रविवार को पंडित सनंत कुमार पांण्डेय जी ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव का वर्णन किया कहा कि सुखदेव महर्षि वेदव्यास के पुत्र के जो जन्मते ही ज्ञानवान होकर तपस्या के लिए वन गए । फिर श्री कृष्ण के आश्वासन पर लौट कर राजा परीक्षित को सात दिनों मे मोक्ष का मार्ग बातने वाली श्रीमद् भागवत कथा में सुनाई गई इस मौके पर मुख्य यजमान विजय कुमार सिंह…
Read MoreBarabanki Uttar Pradesh: अधिवक्ता के साथ मारपीट का मामला…कारण बताओ नोटिस जारी, एनएचएआई ने बारा टोल प्लाजा का अनुबंध किया समाप्त
बाराबंकी के बारा टोल प्लाजा पर अधिवक्ता से मारपीट के मामले में एनएचएआई ने यूजर शुल्क एजेंसी का अनुबंध समाप्त कर दिया। एजेंसी को एक साल के लिए डिबार करने और 5.3 करोड़ की बैंक गारंटी जब्त करने का प्रस्ताव है। टोल कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी भी हुई है। धारा लक्ष्य समाचार पत्र हैदरगढ़ बाराबंकी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने 14 जनवरी को एनएच-731 के लखनऊ–सुल्तानपुर खंड पर बाराबंकी स्थित बारा टोल फी प्लाजा पर एक अधिवक्ता के साथ मारपीट की घटना के बाद यूजर शुल्क संग्रहण…
Read MoreBarabanki Uttar Pradesh: लखौरा में चल रही है सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का आयोजन
रिपोर्ट सतीश कुमार धारा लक्ष्य समाचार पत्र त्रिवेदीगंज बाराबंकी विकास त्रिवेदीगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत लखौरा में श्रीमद भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया, आपको बता दे की विगत वर्षों की भांति इस वर्ष ग्राम लखौरा में रघुनाथ यादव के द्वारा सरस कथावाचक अखिलेश शास्त्री के मुखार बिंदुओं से श्रीमद भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे गांव वासियों सहित अन्य क्षेत्र के लोगों ने मौके पर पहुंच कर पांच पांडव के युद्ध के बारे में विस्तार रूप से वृतांत सुनाया वहीं…
Read MoreLucknow Uttar Pradesh: यूपी पंचायत चुनाव से पहले अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आयोग के गठन की प्रक्रिया को लेकर एक पीआईएल हाईकोर्ट में दाखिल की गई है।
यूपी पंचायत चुनाव से पहले अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आयोग के गठन की प्रक्रिया को लेकर एक पीआईएल हाईकोर्ट में दाखिल की गई है। प्रदेश में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आयोग के गठन की प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश राज्य सरकार को देने की मांग को लेकर हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में जनहित याचिका (पीआईएल) दाखिल की गई है। इस याचिका पर 15 जनवरी को सुनवाई होने की संभावना है। यह याचिका स्थानीय अधिवक्ता मोतीलाल यादव द्वारा दायर की गई है। याचिकाकर्ता का…
Read MoreBarabanki Uttar Pradesh: सेवाभावी डाक्टरों की विदाई के साथ हड़िया कोल में आपरेशन शिविर का हुआ समापन
धारा लक्ष्य समाचार पत्र बाराबंकी:- रेठ नदी के पावन तट पर 28 दिसम्बर से श्रीराम वन कुटीर आश्रम हड़ियाकोल में चल रहे दरिद्र नारायण की सेवा के महायज्ञ का मंगलवार को देश के प्रसिद्ध सेवाभावी डाक्टरों की विदाई के साथ निःशुल्क ऑपरेशन शिविर का समापन हो गया। आश्रम के सेवादार मनीष मेहरोत्रा ने बताया कि 28 दिसम्बर से 13 जनवरी तक चले नेत्र (मोतियाबिन्द), हार्निया, हाइड्रोसील, पाइल्स, यूट्रेस (बच्चेदानी) के ऑपरेशन के शिविर का आयोजन श्रीराम वन कुटीर ट्रस्ट समिति बाराबंकी द्वारा किया गया था। यह सभी ऑपरेशन स्वामी रामदास…
Read MoreBarabanki Uttar Pradesh: राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ–अयोध्या पर स्ट्रीट लाइटें हुईं प्रकाशमान विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न
घर-घर जाकर मीटर रीडिंग कराने, मानक अनुरूप बिलिंग सुनिश्चित करने धारा लक्ष्य समाचार पत्र बाराबंकी, 13 जनवरी 2026। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था, बिलिंग प्रणाली, सुरक्षा मानकों एवं राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित विद्युत कार्यों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मीटर रीडिंग अनिवार्य रूप से घर-घर जाकर की जाए, जिससे त्रुटिपूर्ण बिलिंग की स्थिति उत्पन्न न हो तथा बिलिंग प्रतिशत निर्धारित मानक के अनुरूप बना रहे। साथ ही उन्होंने ढीले एवं जर्जर विद्युत तारों…
Read MoreBarabanki Uttar Pradesh: जमीन विवाद में हत्या, तीन गिरफ्तार…. बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र के अमराई गांव में हुई वारदात
गांव में तनाव, भारी पुलिस बल की तैनाती धारा लक्ष्य समाचार पत्र जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के अमराई गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वही, एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। शनिवार को हुई थी हिंसक झड़प जानकारी…
Read More