न्यूयार्क न्यूज: ग्लोबल साउथ’ देशों के साथ डॉ. जयशंकर की हाई लेवल मीटिंग

धारा लक्ष्य समाचार पत्र  न्यूयॉर्क। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क में समान विचारधारा वाले ‘ग्लोबल साउथ’ देशों की उच्च-स्तरीय बैठक की मेजबानी की। इस दौरान उन्होंने वैश्विक दक्षिण देशों के बीच अधिक एकजुटता, बहुपक्षवाद के प्रति नई प्रतिबद्धता और संयुक्त राष्ट्र तथा अन्य वैश्विक संस्थाओं में सुधार के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया। डॉ. जयशंकर ने कहा कि बढ़ती वैश्विक चिंताओं और विभिन्न तरह के जोखिमों के मद्देनजर यह स्वाभाविक है कि ‘ग्लोबल साउथ’ समाधान के लिए बहुपक्षीयता की ओर बढ़े। 24 सितंबर को सोशल मीडिया मंच…

Read More

न्यूयार्क न्यूज: भारत ने की राष्ट्रमंडल समूह में सुधारों की वकालत

धारा लक्ष्य समाचार पत्र…. न्यूयॉर्क। भारत ने न्यूयॉर्क में आयोजित राष्ट्रमंडल विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान राष्ट्रमंडल समूह में सुधारों की वकालत की है, ताकि इसे ‘आधुनिक समय की वास्तविकताओं’ को बेहतर ढंग से प्रतिबिंबित करने वाला बनाया जा सके। इसके साथ ही भारत ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर आयोजित एक मंत्री स्तरीय बैठक में संगठन के मूल्यों एवं सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी दोहराया। विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) राजदूत सिबी जॉर्ज ने 22 सितंबर को आयोजित राष्ट्रमंडल विदेश मंत्रियों की बैठक (सीएफएएमएम)…

Read More

न्यूयार्क न्यूज: अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा: जयशंकर पहुंचे अमेरिकी

धारा लक्ष्य समाचार पत्र  न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क में 80वें संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र से इतर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो के साथ बैठक की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई। इस वर्ष दोनों नेताओं के बीच यह तीसरी आमने-सामने की मुलाकात थी, जहां दोनों नेताओं ने आपसी रिश्तों को और गहरा करने पर जोर दिया। उनकी पिछली बातचीत 1 जुलाई को वाशिंगटन में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान हुई थी। डॉ. जयशंकर ने सोशल मीडिया…

Read More

Newyark news: भारत ने यूएन में कहा- आतंकवाद के लिए न हो अफगान जमीन का इस्तेमाल

धारा लक्ष्य समाचार पत्र  न्यूयॉर्क। भारत ने संयुक्त राष्ट्र की सूची में दर्ज पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी समूहों और उनके समर्थकों को अफ़ग़ानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल आतंकवाद के लिए न करने देने की वैश्विक कार्रवाई का आह्वान किया है। भारत ने साफ कहा कि इन संगठनों और उनके मददगारों को अफगान जमीन का दुरुपयोग करने से रोकना होगा। न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पी. हरीश ने 17 सितंबर को अफगानिस्तान पर हुई संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की बैठक में भारत का…

Read More

न्यूयार्क न्यूज: शांति अभियानों की प्रभावशीलता के लिए यूएनएससी में सुधार जरूरी: भारत

धारा लक्ष्य समाचार पत्र  न्यूयॉर्क। भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में शांति अभियानों पर आयोजित एक खुली बहस में संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों के भविष्य के प्रति अपना दृष्टिकोण साझा किया। न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पी. हरीश ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए शांति अभियानों के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता जाहिर की और साथ ही शांति अभियानों की प्रभावशीलता के लिए यूएनएससी में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया। हरीश ने बुधवार को कहा संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों की प्रभावशीलता यूएनएससी की संरचना…

Read More

Nyuyark news:भारत ने यूएन में कहा- संस्थान को समकालीन वास्तविकताओं के साथ तालमेल बिठाना होगा

धारा लक्ष्य समाचार पत्र  न्यूयॉर्क। भारत ने संयुक्त राष्ट्र की एक बैठक के दौरान कहा कि संयुक्त राष्ट्र को समकालीन वास्तविकताओं के साथ तालमेल बिठाना होगा और संयुक्त राष्ट्र तथा इसके प्रमुख अंगों को आज की वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित करना होगा। न्यूयॉर्क स्थित यूएन मुख्यालय में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पी. हरीश ने यूएन महासभा के पुनरोद्धार पर प्रस्ताव को अपनाने को लेकर भारत की स्थिति का स्पष्टीकरण देते हुए यह टिप्पणी की। हरीश ने अपने संबोधन में कहा प्रस्ताव ने संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख विचार-विमर्श, नीति-निर्माण और प्रतिनिधि…

Read More

न्यूयार्क न्यूज:भारत ने यूएन में मध्य-पूर्व की दीर्घकालिक शांति के लिए सुझाया ‘टू-स्टेट सॉल्यूशन

धारा लक्ष्य समाचार पत्र न्यूयॉर्क। भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में मध्य पूर्व के हालात पर चर्चा के दौरान क्षेत्र में जारी संघर्ष पर गहरी चिंता व्यक्त की है। भारत ने मध्य पूर्व में युद्धविराम लागू करने, मानवीय सहायता सुनिश्चित करने और बातचीत के माध्यम से शांति स्थापित करने पर जोर दिया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि, राजदूत पी. हरीश ने 23 जुलाई को यूएनएससी की त्रैमासिक खुली बहस में फिलिस्तीनी प्रश्न सहित मध्य पूर्व की स्थिति पर अपना वक्तव्य देते हुए दीर्घकालिक शांति के…

Read More

न्यूयार्क: भारत ने यूएन पीसकीपर्स के विरुद्ध अपराध मामलों में की न्याय की अपील

धारा लक्ष्य समाचार पत्र न्यूयॉर्क। भारत ने संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों (यूएन पीसकीपर्स) के विरुद्ध अपराधों के मामलों में एक बार फिर न्याय की पुरजोर अपील की है। न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में 15 जुलाई को शांति सैनिकों के विरुद्ध अपराधों की जवाबदेही हेतु मित्र समूह (जीओएफ) की एक उच्च-स्तरीय बैठक में भारत ने अपना पक्ष रखा। बैठक के दौरान संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि, राजदूत पी. हरीश ने जोर देकर कहा कि शांति सैनिकों के लिए न्याय न केवल महत्वपूर्ण है, बल्कि एक रणनीतिक आवश्यकता भी…

Read More

न्यूयार्क:भारत ने ‘एसडीजी6’ बैठक में ‘जल जीवन मिशन’ की अपार सफलता का किया जिक्र

Dhara Lakshya samachar संवाद… न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पी. हरीश ने सतत विकास लक्ष्य 6 (एसडीजी6) की प्राप्ति को बढ़ावा देने के लिए आयोजित एक बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात और सेनेगल द्वारा आयोजित 2026 के संयुक्त राष्ट्र जल सम्मेलन में सक्रिय भागीदारी के लिए भारत की प्रतिबद्धता व्यक्त की। भारतीय राजदूत ने अपने भाषण में जल जीवन मिशन जैसे भारत सरकार के कार्यक्रमों की उल्लेखनीय सफलता का जिक्र किया। और साथ ही एसडीजी6 और 2026 के संयुक्त…

Read More

न्यूयार्क: यूएन में बोले जयशंकर- ‘परमाणु हमले की धमकी से न डरे दुनिया, आतंकवाद के खिलाफ उठाएं आवाज

धारा लक्ष्य समाचार पत्र न्यूयॉर्क। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते करते हुए दुनिया को एकजुट होने की अपील की। उन्होंने वैश्विक समुदाय से आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाने की अपील करते हुए कहा कि किसी देश के परमाणु ब्लैकमेल के सामने नहीं झुकना चाहिए। डॉ. जयशंकर 30 जून से 2 जुलाई के बीच अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे पर हैं, जिसकी शुरुआत में उन्होंने रविवार को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में ‘आतंकवाद का मानवीय नुकसान’ नामक प्रदर्शनी का…

Read More