अज्ञात वाहन की टक्कर से 62 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, गांव में पसरा मातम

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली  धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली/लालगंज। कोतवाली क्षेत्र के गोविंदपुर अलौली गांव में मंगलवार को सड़क हादसे में 62 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। रमेश यादव पुत्र हनुमान यादव मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे अपने बछड़े को गौशाला छोड़कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते…

Read More

इब्राहिमपुर में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, ईंट-पत्थर और लाठियां चलीं; कई घायल, गांव में पुलिस छावनी

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली  धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। शहर कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में मंगलवार देर रात एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर और लाठियां चलीं, जिससे कई लोग घायल हो गए और गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर…

Read More

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, ऊंचाहार पुलिस की कार्रवाई

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली  धारा लक्ष्य समाचार पत्र ऊंचाहार /रायबरेली। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ऊंचाहार पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, बुधवार 29 जुलाई 2026 को थाना ऊंचाहार पुलिस ने थाना क्षेत्र के सुमेर बाग गंगा एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास घेराबंदी कर राकेश उर्फ रज्जल पुत्र संतलाल यादव, निवासी…

Read More

गुरु पूर्णिमा पर छलका दर्द; श्रावण में लाखों श्रद्धालुओं की सेवा के बावजूद नहीं मिला पक्का फर्श, शासन-प्रशासन से लगाई गुहार

200 वर्षों से महादेव की सेवा, फिर भी सुविधाओं से वंचित अवसानेश्वर मंदिर के दुकानदार सुधीर शर्मा बाराबंकी धारा लक्ष्य समाचार त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। महाभारत कालीन प्रसिद्ध अवसानेश्वर महादेव मंदिर में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान मंदिर परिसर में वर्षों से फूल-माला एवं पूजन सामग्री की दुकान लगाने वाले दुकानदारों ने अपनी उपेक्षा पर नाराजगी जताते हुए शासन-प्रशासन से मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। फूलों की माला बनाते बाबा रूपेश मिश्रा 👇👇 मंदिर परिसर में फूल-माला की दुकान लगाने वाले बाबा…

Read More

48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं हुई तो होगा बड़ा आंदोलन: भाकियू (टिकैत)

दुबग्गा थाने पर किसानों का धरना, ब्लॉक अध्यक्ष से अभद्रता और धमकी का आरोप धारा लक्ष्य समाचार लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को दुबग्गा थाने पर धरना देकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। संगठन का आरोप है कि काकोरी ब्लॉक अध्यक्ष श्याम बिहारी, निवासी बरावन कला, के साथ कुछ लोगों ने रास्ता रोककर अभद्रता की, मारपीट की धमकी दी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। भाकियू (टिकैत) का कहना है कि घटना से कार्यकर्ताओं में भारी रोष है।…

Read More

विद्यालय की अव्यवस्थाओं से नाराज़ छात्र पहुंचे तहसील, प्राचार्य पर लगाए गंभीर आरोप

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली  धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज (रायबरेली)। कस्बे के राजा चंद्र चूड़ सिंह विद्यापीठ इंटर कॉलेज में व्याप्त विभिन्न अव्यवस्थाओं से परेशान दर्जनों छात्र सोमवार पूर्वाह्न करीब 10:15 बजे तहसील पहुंच गए और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर विद्यालय की समस्याओं के समाधान की मांग की। एसडीएम कार्यालय के बाहर एक साथ बड़ी संख्या में छात्रों के पहुंचने से कुछ देर के लिए प्रशासनिक अमले में हलचल मच गई। सूचना मिलते ही तहसीलदार मंजुला मिश्रा स्वयं अपने कक्ष से बाहर आकर छात्रों से मिलीं और उनकी शिकायतें…

Read More

रहस्यमयी सुरंग की गुत्थी सुलझाएगी ASI: ओई गांव में जमीन धंसने से दिखी प्राचीन दीवारनुमा संरचना

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली  धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। हरचंदपुर क्षेत्र के ओई गांव में जमीन धंसने से सामने आई रहस्यमयी सुरंगनुमा संरचना अब भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की जांच के दायरे में है। निजी भूमि पर अचानक बने गहरे गड्ढे के भीतर पक्की दीवार जैसी प्राचीन संरचना दिखाई देने के बाद पूरे इलाके में कौतूहल का माहौल है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर स्थल को पूरी तरह सुरक्षित कर दिया है और लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी है।जानकारी के अनुसार, ओई गांव में एक निजी…

Read More

ई-लोडर रिक्शा और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली  धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। गदागंज थाना क्षेत्र के धमधमा चौराहे के पास बासी मोड़ पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ई-लोडर रिक्शा और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऊंचाहार निवासी इरफान पुत्र अनीस अपनी बाइक से गदागंज से ऊंचाहार की ओर जा रहा था। इसी दौरान बांसी मोड़ की ओर से भूंसा लादने जा रहा एक ई-लोडर रिक्शा सामने आ गया। दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर…

Read More

रायबरेली को मिली हाईटेक इंटरसेप्टर गाड़ी, यातायात नियम तोड़ने वालों पर अब रहेगी पैनी नजर

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली  धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। जिले की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हाईटेक इंटरसेप्टर वाहन उपलब्ध कराया गया है। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और इसे सड़क सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।यह हाईटेक इंटरसेप्टर गाड़ी आधुनिक उपकरणों से लैस है, जिसकी मदद से ड्रिंक एंड ड्राइव, ओवरस्पीड, लापरवाही से वाहन चलाने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों…

Read More

पत्नी ने की पति की हत्या, 15 दिन बाद खुला राज; सलोन पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली  धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। जिले के सलोन कोतवाली क्षेत्र में पति की हत्या कर शव ठिकाने लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने करीब 15 दिन की जांच के बाद मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपी महिला ने घरेलू विवाद के दौरान पति की हत्या करने की बात स्वीकार की है। सलोन कोतवाली के सूंची चौकी क्षेत्र के पूरे देवी बक्श मजरे इटारा गांव निवासी दिनेश सिंह का शव…

Read More