48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं हुई तो होगा बड़ा आंदोलन: भाकियू (टिकैत)

दुबग्गा थाने पर किसानों का धरना, ब्लॉक अध्यक्ष से अभद्रता और धमकी का आरोप

धारा लक्ष्य समाचार

लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को दुबग्गा थाने पर धरना देकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। संगठन का आरोप है कि काकोरी ब्लॉक अध्यक्ष श्याम बिहारी, निवासी बरावन कला, के साथ कुछ लोगों ने रास्ता रोककर अभद्रता की, मारपीट की धमकी दी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की।

भाकियू (टिकैत) का कहना है कि घटना से कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। संगठन ने बबलू साहू पुत्र शांति प्रसाद साहू, निवासी बरावन कला, पर गाली-गलौज, मारपीट की धमकी और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के विरुद्ध अपमानजनक भाषा के प्रयोग का आरोप लगाया है। प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि थाने के दो पुलिसकर्मियों की आरोपियों से सांठगांठ है। हालांकि, यह दावा गुप्त रखा गया है

थाने पर मौजूद किसानों के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक ने कार्रवाई के लिए समय मांगा है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि 48 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो दुबग्गा थाने का घेराव कर व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

 

धरने का नेतृत्व जिला अध्यक्ष आलोक वर्मा ने किया, जबकि नगर महासचिव शाह आलम वा उर्मिला महिला जिला अध्यक्ष ,के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान और संगठन के पदाधिकारी थाने पहुंचे तथा आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी श्रीकांत राय कहां है कि बहुत जल्द पीड़ित को न्याय मिलेगा इसके बाद धरने को समाप्त किया गया है

Related posts