जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र अटौरा बुजुर्ग (रायबरेली)। गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के अटौरा बुजुर्ग चौकी अंतर्गत पूरे निधि गांव के पास स्थित मालिन बाग में गुरुवार सुबह एक 48 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान अटौरा निवासी शंभू उर्फ छेद्दू पुत्र भगौती के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। जानकारी के अनुसार, शंभू उर्फ छेद्दू करीब पांच दिन पहले ही…
Read MoreCategory: Raybareli
Raybareli News: 03 किलो300 ग्राम गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार।
जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र शिवगढ़ (रायबरेली)। जनपद में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिवगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 03 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक रायबरेली श्री रवि कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में गुरुवार को थाना शिवगढ़ पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी।…
Read MoreRaybareli News: अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज।
जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। जनपद में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी सरनीत कौर और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देश पर गुरुवार को खनन विभाग एवं एसओजी टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के जगतपुर इलाके में छापेमारी की। इस दौरान साधारण मिट्टी के अवैध खनन और परिवहन में संलिप्त एक जेसीबी मशीन तथा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया गया। अधिकारियों के अनुसार, लंबे समय से क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतें…
Read MoreRaybareli News: रिश्वत की रकम हाथ में आते ही दबोचा गया फॉरेस्टर! रायबरेली में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 18 हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग में तैनात फॉरेस्टर संजय यादव को 18 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से वन विभाग में हड़कंप मच गया और सरकारी कार्यालयों में पूरे दिन इस मामले की चर्चा होती रही। जानकारी के अनुसार, फॉरेस्टर संजय यादव पर एक व्यक्ति से विभागीय कार्य कराने के एवज में रिश्वत मांगने…
Read MoreRaybareli News: वीरा पासी भवन निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप, जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच की मांग
जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। जिले में निर्माणाधीन वीर पासी भवन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। वीरा पासी सामाजिक सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज पासी ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर भवन निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाया है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। शिकायत पत्र के अनुसार, माननीय सांसद द्वारा ग्राम भीरा गोविंदपुर (डलमऊ) स्थित वीरा पासी पार्क में वीरा पासी भवन निर्माण के लिए 14.25 लाख रुपये…
Read MoreRaybareli News: भारतीय सूचना एवं मानवाधिकार मिशन की बैठक सम्पन्न
जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। भारतीय सूचना एवं मानवाधिकार मिशन, रायबरेली की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रभारी कमलेश गुप्ता ने की। बैठक में संगठन की गतिविधियों, सदस्यता विस्तार तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई।बैठक में कोरम पूरा न होने के कारण कोई प्रस्ताव प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इस दौरान प्रभारी कमलेश गुप्ता ने संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक कार्यों में किसी भी…
Read MoreRaybareli News: 70 वर्षीय बुजुर्ग पर हमला, घर में घुसकर महिला व किशोर की पिटाई का आरोप
सात लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर, जान से मारने की धमकी देने का आरोप। जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के पूरे मोले मजरे कुकहा बापुर गांव में भूमि विवाद को लेकर एक 70 वर्षीय बुजुर्ग, उनकी पोती और 13 वर्षीय नाती के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने सात लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।गांव निवासी श्रिया मिश्रा पुत्री पवन कुमार मिश्रा द्वारा पुलिस को दी गई। तहरीर के अनुसार,…
Read MoreRaybareli News: पत्नी की हत्या में पति को उम्रकैद, 10 हजार रुपये का अर्थदंड
जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। करीब दस वर्ष पुराने पत्नी हत्या के मामले में न्यायालय ने दोषी पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अदालत ने पति को दोषी ठहराते हुए यह फैसला सुनाया।अभियोजन पक्ष के अनुसार शिवगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी विनोद कुमार की शादी वर्ष 2016 में राजरानी के साथ हुई थी। विवाह के कुछ माह बाद ही दंपती के बीच विवाद…
Read MoreRaybareli News: नसबंदी के बाद भी गर्भवती हुई महिला, स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
तीन बच्चों की मां ने लगाई जांच और कार्रवाई की गुहार, आर्थिक व मानसिक परेशानी बढ़ी। जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली।शिवगढ़ क्षेत्र में परिवार नियोजन कार्यक्रम की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्राम पिंडौली, थाना शिवगढ़ निवासी 28 वर्षीय सुशीला पत्नी सिकंदर ने आरोप लगाया है कि नसबंदी ऑपरेशन कराने के बावजूद वह दोबारा गर्भवती हो गई हैं। सुशीला के अनुसार उनके पहले से तीन बच्चे हैं, जिनमें 12 वर्षीय आकाश, 6 वर्षीय यश और 4 वर्षीय पुत्री आशकी शामिल हैं। परिवार…
Read MoreRaybareli News: बढ़ती गर्मी के बीच डीएम का सख्त आदेश: होटल, रेस्टोरेंट
अस्पताल समेत सभी सार्वजनिक संस्थानों में होगी सुरक्षा व्यवस्था की गहन जांच। जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। जिले में बढ़ती गर्मी और संभावित अग्निकांड व अन्य दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। जिलाधिकारी ने होटल, रेस्टोरेंट, अस्पताल, मैरिज लॉन, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तथा अन्य सार्वजनिक संस्थानों में सुरक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी संस्थानों में फायर सेफ्टी व्यवस्था, विद्युत सुरक्षा…
Read More