जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली। जिले में निर्माणाधीन वीर पासी भवन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। वीरा पासी सामाजिक सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज पासी ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर भवन निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाया है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
शिकायत पत्र के अनुसार, माननीय सांसद द्वारा ग्राम भीरा गोविंदपुर (डलमऊ) स्थित वीरा पासी पार्क में वीरा पासी भवन निर्माण के लिए 14.25 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई थी। आरोप है कि निर्माण कार्य में मानक से कम गुणवत्ता की ईंट, मोरंग, सीमेंट और सरिया का उपयोग किया जा रहा है
, जिससे भविष्य में भवन की मजबूती पर सवाल खड़े हो सकते हैं शिकायतकर्ता का कहना है कि इस संबंध में कई बार संबंधित जेई और ठेकेदार से मौखिक शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों और ठेकेदार की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।इस संबंध में क्षेत्र पंचायत जेई अरुण सिंह ने कहा कि उनके संज्ञान में भी यह मामला आया है कि भवन निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है।
ठेकेदार को चेतावनी दी गई है। यदि घटिया सामग्री का प्रयोग बंद नहीं हुआ तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
