विद्यालय में अव्यवस्थाओं पर डीएम के कड़े निर्देश; योजनाओं में अनियमितताओं पर खैराबाद के ग्राम विकास अधिकारी शैलेंद्र सिंह सस्पेंड धारा लक्ष्य समाचार सीतापुर संवाददाता शफीक अहमद सीतापुर। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने विकास खण्ड परसेण्डी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय बेदौरा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मिड-डे-मील, रसोईघर, सामग्री की गुणवत्ता तथा कक्षा-कक्षों की शिक्षण व्यवस्था का गहन परीक्षण किया। रसोइयों को निर्धारित यूनिफॉर्म में कार्य करने, खाद्यान्न का पर्याप्त स्टॉक रखने और रसोईघर की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कक्षा-2, 5 व 6…
Read MoreDay: December 11, 2025
Barabanki Uttar Pradesh: 14 साल की उम्र में हाफिज-ए-कुरान बने मो. यूसुफ, बधाई देने वालों का तांता लगा
धारा लक्ष्य समाचार पत्र मोहसिन रजा सतरिख बाराबंकी। मात्र 14 वर्ष की आयू में पूरा कुरान-ए-पाक याद कर हाफिज-ए-कुरान बनने का गौरव हासिल करने वाले पूर्व प्रधान अब्दुल तव्वाब के पुत्र मोहम्मद यूसुफ की उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर। मदरसा जामिया नुरुल हुदा, कस्बा सतरिख में आयोजित समारोह में बधाई देने वालों का तांता लग गया। इस अवसर पर बलछत प्रधान आफताब आलम, हाजी सब्बार (अब्दुल तव्वाब के पिता), मोहम्मद नायाब, जीशान, शान मोहम्मद सहित कई सामाजिक लोगों ने हाफिज मोहम्मद यूसुफ को फूल-मालाएं पहनाकर और तोहफे देकर…
Read MoreBarabanki Uttar Pradesh:फर्जी गवाही लगाकर लगा दी आख्या थाना असंद्रा
धारा लक्ष्य समाचार पत्र जनपद बाराबंकी के थाना असंद्रा क्षेत्र के भवानियापुर श्री राम जानकी मठ के बाबा मुकुंद पुरी ने थाना असंद्रा के उपनिरक्षक बाल कृष्ण द्विवेदी पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि मेरे मंदिर पर पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र कि जांच भेजी गई प्रार्थी के बिना मौके पर मिले गार्ड जिसकी फोटो आख्या में बिना वर्दी के लगाई गई। जिसका हवाला देकर मनगढ़ित कहानी बना कर उसमें फर्जी आख्या लगा दी गई जिस गवाह को उपनिरीक्षक द्वारा प्रार्थी के प्रार्थना पत्र में गवाह बनाया…
Read MoreAmethi UP : अमेठी में मनाया गया 77वां प्रांतीय रक्षक दल स्थापना दिवस, सम्मानित हुए उत्कृष्ट पीआरडी जवान।
धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में आज 77वां प्रांतीय रक्षक दल स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से ग्रामीण मिनी स्टेडियम, घोरहा भादर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने समारोह के दौरान पीआरडी जवानों की सलामी ली एवं उनके अनुशासन तथा सेवाभाव की सराहना की। इसके उपरांत क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी निधि श्रीवास्तव, रीना वर्मा और रागिनी द्वारा जिल पंचायत अध्यक्ष का बुके देकर स्वागत किया…
Read MoreAmethi UP : नीति आयोग के निदेशक द्वारा अमेठी के आकांक्षात्मक विकासखंड बाजार शुकुल का किया गया भ्रमण एवं समीक्षा बैठक।
धारा लक्ष्य समाचार पत्र विभागवार सूचकांकों की गहन समीक्षा, कम प्रगति वाले बिंदुओं में सुधार हेतु निर्देश। निदेशक नीति आयोग के साथ मुख्य विकास अधिकारी अमेठी भी रहे उपस्थित, विभिन्न योजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण। अमेठी। मोहम्मद जुबै़र अली हाशिम, आई०ए०एस०, निदेशक, नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा जनपद अमेठी के आकांक्षात्मक विकासखंड शुकुल बाज़ार का व्यापक भ्रमण एवं समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी सचिन कुमार सिंह, नीति आयोग के निदेशक के साथ उपस्थित रहे। सर्वप्रथम विकासखंड सभागार शुकुल बाज़ार में विकास विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग,…
Read MoreAmethi UP : विकास का अनोखा तमाशा: चमकाई गई पानी टंकी, पर पानी नदारद, अधूरी पाइप लाइनें, खुले गड्ढे और टूटी इंटरलॉकिंग ने खोली हकीकत
धारा लक्ष्य समाचार पत्र जगदीशपुर/अमेठी। प्रधानमंत्री जलजीवन मिशन पलिया पश्चिम पंचायत में जिस अंदाज़ में लागू हुआ है, उसे देखकर कोई भी कह देगा कि यह योजना नहीं, बल्कि व्यंग्य की सबसे बेहतरीन मिसाल है। पानी की टंकी तो ऐसी चमकाई गई है कि दूर से देखने में मॉडल गांव का एहसास दिलाती है, पर पास जाते ही पता चलता है कि पानी केवल नाम का है — हकीकत में नल अभी तक लगाए ही नहीं गए। पलिया पश्चिम के गांव—पूरे हरिलाल तिवारी, पूरे गंगा सिंह, पूरे ठाकुर दुबे, मेड़ई…
Read Moreन्यूयार्क न्यूज : ‘अफगान लोगों पर हमला एक्ट ऑफ वॉर’, यूएन में भारत ने पाक की खोली पोल
धारा लक्ष्य समाचार पत्र न्यूयॉर्क। भारत ने अफगानिस्तान-पाकिस्तान बॉर्डर पर हुए संघर्ष और उसके बाद पाकिस्तान की तरफ से किए गए हवाई हमलों की कड़ी निंदा की है। भारत ने कहा कि अफगानिस्तान को ‘ट्रेड और ट्रांजिट टेररिज्म’ का शिकार होना पड़ रहा है, क्योंकि एक जमीन से घिरे देश के लोगों के लिए रास्ते ही बंद कर दिए गए हैं। न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान की स्थिति पर हुई सुरक्षा परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पी. हरीश ने अफगानिस्तान…
Read MoreNew delhi news: विदेश राज्यमंत्री का केन्या दौरा, पर्यावरण, सांस्कृतिक कूटनीति पर जोर
धारा लक्ष्य समाचार पत्र नैरोबी। विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह केन्या के दौरे पर हैं, जहां वे उच्च-स्तरीय राजनयिक बैठकों, पर्यावरणीय सहयोग वार्ता और महत्वपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। यह अफ्रीकी और अंतरराष्ट्रीय हितधारकों के साथ भारत की साझेदारी की बहुआयामी प्रकृति को दर्शाता है। सिंह 9 दिसंबर को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा (यूएनईए) के सातवें सत्र में भाग लेने के लिए केन्या रवाना हुए थे। राज्यमंत्री सिंह ने रूसी संघ के प्राकृतिक संसाधन और पर्यावरण उप मंत्री दिमित्री टेटेनकिन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। उन्होंने एक्स पर साझा की…
Read Moreसाइकिल सवार व्यक्ति के सिर में लोहे की वस्तु मारकर किया घायल Saharanpur NEWS
धारा लक्ष्य समाचार सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के बृजेश नगर गीता कंपाउंड कॉलोनी के पास अज्ञात बाइक सवारों ने साइकिल सवार के सिर में भारी वस्तु मारकर घायल कर दिया। सुबह करीब पौने छह बजे विनोद कुमार पुत्र चेतन सिंह निवासी गांव कपासा साइकिल पर सब्जी मंडी जा रहा था। जैसे ही वह पेपर मिल रोड पर गीता कंपलेक्स कॉलोनी के सामने पहुंचा तो पीछे से बाइक सवार दो युवकों ने उनके सर में भारी वस्तु से हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया जिससे वह बेहोश…
Read Moreसाइकिल सवार व्यक्ति के सिर में लोहे की वस्तु मारकर किया घायल Saharanpur NEWS
धारा लक्ष्य समाचार सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के बृजेश नगर गीता कंपाउंड कॉलोनी के पास अज्ञात बाइक सवारों ने साइकिल सवार के सिर में भारी वस्तु मारकर घायल कर दिया। सुबह करीब पौने छह बजे विनोद कुमार पुत्र चेतन सिंह निवासी गांव कपासा साइकिल पर सब्जी मंडी जा रहा था। जैसे ही वह पेपर मिल रोड पर गीता कंपलेक्स कॉलोनी के सामने पहुंचा तो पीछे से बाइक सवार दो युवकों ने उनके सर में भारी वस्तु से हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया जिससे वह…
Read More