धारा लक्ष्य समाचार


सहारनपुर।
थाना सदर बाजार क्षेत्र के बृजेश नगर गीता कंपाउंड कॉलोनी के पास अज्ञात बाइक सवारों ने साइकिल सवार के सिर में भारी वस्तु मारकर घायल कर दिया। सुबह करीब पौने छह बजे विनोद कुमार पुत्र चेतन सिंह निवासी गांव कपासा साइकिल पर सब्जी मंडी जा रहा था। जैसे ही वह पेपर मिल रोड पर गीता कंपलेक्स कॉलोनी के सामने पहुंचा तो पीछे से बाइक सवार दो युवकों ने उनके सर में भारी वस्तु से हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़। राहगीर व्यक्ति ने विनोद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित के परिजनों ने पेपर मिल चौकी पर प्रार्थना पत्र देकर हमलावरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
