Varanasi UP…ओम नगर कॉलोनी में भक्ति रस की बही गंगा, संगीतमय सुंदरकांड पाठ सम्पन्न।

ओम नगर कॉलोनी में भक्ति रस की बही गंगा, संगीतमय सुंदरकांड पाठ सम्पन्न।

वाराणसी। ओम नगर कॉलोनी स्थित पुलिस इंस्पेक्टर संपूर्णानंद राय के आवास पर भक्ति एवं संगीतमय सुंदरकांड पाठ विधि-विधान पूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही और पूरा वातावरण राममय बना रहा।
विद्वान एवं व्यास कथाकार बृजेश कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को यह पाठ आयोजित किया जाता है। उनके मार्गदर्शन में श्रद्धालु भक्तिभाव से सुंदरकांड का श्रवण एवं पाठ करते हैं।
कार्यक्रम में उनके सहयोगी श्री विनय दूबे ने रामायण के प्रसंगों के साथ संगीतमय भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी। राम मंदिर एवं अन्य धार्मिक भजनों की नवीन प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
नीलम राय ने बताया कि अगला सुंदरकांड पाठ आगामी 7 अप्रैल, मंगलवार को और भी अधिक धूमधाम से आयोजित किया जाएगा, जिसकी तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।

Related posts