Barabanki UP:तहसील सिरौली गौसपुर क्षेत्र के भारथी पुर गांव से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गए 32 श्रद्धालु जम्मू में फंस गए

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्ट संदीप कुमार

तहसील सिरौली गौसपुर क्षेत्र के भारथी पुर गांव से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गए 32 श्रद्धालु जम्मू में फंस गए हैं। श्रद्धालुओं का दल 23 अगस्त को लखनऊ से हिमगिरी ट्रेन से रवाना हुआ था। उनकी वापसी की टिकट 27 अगस्त की थी।

दल के नेतृत्व कर रहे सिरौली गौसपुर के मंडल महामंत्री दीपक वर्मा ने बताया कि वे कटरा से किसी तरह जम्मू पहुंचे। पठानकोट में पुल टूटने के कारण सभी ट्रेनें रद्द हो गई हैं। श्रद्धालु श्री बाँके बिहारी गोरखा मंदिर, शिवाजी चौक सेक्टर 4, नानक नगर जम्मू में ठहरे हुए हैं।

दल में 9 महिलाएं और कई बच्चे शामिल हैं। श्रद्धालुओं के पास खाने के लिए पैसे खत्म हो रहे हैं और बच्चे बीमार पड़ने लगे हैं। उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से मदद की अपील की है। दीपक वर्मा ने सोशल मीडिया

जिला मंत्री रामसागर कनौजिया ने जम्मू में फंसे सिरौलीगौसपुर मंडल महामंत्री दीपक वर्मा से वीडियो कॉलिंग बात की और वहां स्तिथि के बारे में जानकारी ली। कमरे में मौजूद अन्य लोगों से भी बातचीत किया जिस पर मंडल महामंत्री दीपक वर्मा ने बताया कि यहां एक मंदिर के कमरे में सभी लोग जमीन पर गद्दा डालकर रह रहे हैं। कम पैसा लेकर आए थे अब पैसा खत्म हो रहा है यहां अभी काफी स्थिति खराब है जम्मू के विधायक जी यहां आए थे और चाय नाश्ता करवा कर उन्होंने आश्वासन दिया है कि जैसे ही मार्ग खुलेगा सभी को सकुशल वापस भेजा जाएगा । जिला मंत्री ने भी दीपक वर्मा को आश्वासन दिया कि पैसा कि अगर कमी होगी तो बताना यहां से पैसा भेज दिया जाएगा।

एक वीडियो जारी कर अपनी परेशानी बताई है।

यात्रा दल में दीपक वर्मा, सुनीता, रघुराज वर्मा, जय देवी, रामनरायण गौतम, विनोद कुमार, रीता देवी, बेबी, शिव कुमारी गौतम, प्रमोद, काजल गौतम, सूरज समेत कई अन्य श्रद्धालु शामिल हैं।

वीडियो कॉल बातचीत करने के बाद भाजपा जिला मंत्री रामसागर कनौजिया से बताया कि उनके मंडल महामंत्री सिरौली गौसपुर दीपक वर्मा के नेतृत्व में महिलाएं पुरुष व बच्चे कुल 32 लोग माता वैष्णो देवी जम्मू गए हुए थे उन्होंने दर्शन करने के बाद नीचे उतरे ही थे कि वहां पर भारी-बारिश और भूखलन के चलते सभी रास्ते बंद हो गए जैसे तैसे यह लोग जम्मू तक आ गए हैं। हमने उनसे बात की है सभी एक मंदिर में रह रहे हैं वहां कुछ बच्चे बीमार हैं हम लोग हर संभव मदद करने का प्रयास कर रहे हैं।

Related posts