धारा लक्ष्य समाचार पत्र
कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र के खेरवा गांव निवासी एक 19 वर्षीय किशोर गांव के पास से गुजरी जौनपुर बड़ी नहर के पुल से बुधवार की देर रात छलांग ला दी, परिवारिकजनो की सूचना पर पहुंची पुलिस किशोर की तालाश शुरू कर दी,

लेकिन जब शव नही मिला तो गुरुवार को एसडीआरएफ टीम पूरे दिन शव की तालाश की करती रही लेकिन शव नही मिला। शुक्रवार की सुबह घटना स्थल से लगभग 10 किलो मीटर की दूरी पर स्थित गोसुपुर गाँव इन्हौना रजबहा रेगुलेटर गेट में शव फसा हुवा था

, सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों की जब नजर पड़ी तो धीरे-धीरे मौके पर सैकड़ो ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने शव की फ़ोटो मृतक के परिजनों को भेजकर शव की पुष्टि करा दी। जिसके बाद मृतक के परिजन मौके पर पहुँच गए और शव मिलने की जानकारी उपजिलाधिकारी के अलावा कोतवाली पुलिस को दी।
गौरतलब हो की खेरवा मजरे राम नगर निवासी संजय गिरी पुत्र स्व. रामफेर उम्र लगभग 19 वर्ष राजधानी लखनऊ में मजदूरी करता है। घर की माली हालत ठीक नही है, घर में बूढ़ी मां के सिवा कोई नही है। ग्रामीणों के मुताविक संजय बुधवार की देर रात घर से मजदूरी करने शहर जाने की बात कह कर घर से निकला था।
वह गांव के बाहर स्थित जौनपुर बड़ी नहर के पुल पर बैंग रख दिया और मोबाइल फोन से किसी से बात करने लगा। घंटो बात करने के पश्चात किशोर वही बैग रख दिया और नहर में छलांग लगा दी।
