जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली।सलोन कोतवाली क्षेत्र के पकसरावा गांव के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा देखा। अचानक शव मिलने की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची सलोन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
प्रारंभिक जानकारी में मृतक की पहचान प्रतापगढ़ जिले के महमूदपुर चारपुरा निवासी आशीष सरोज 16 वर्ष के रूप में हुई है। युवक की पहचान होते ही ग्रामीणों में खलबली मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि अब तक मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर शव मिला, वहां अक्सर अंधेरा और सुनसान रहता है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कहीं और कर शव यहां फेंका गया हो। फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी।

