अधिवक्ता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
हैदरगढ़ बाराबंकी। नगर के लिल्हौरा वार्ड निवासी एक अधीवक्ता के घर अंदर जाकर गाली गलौज करने के साथ हरिजन एक्ट में फसाने की धमकी देते हुए घर की दीवार तोड़ने के मामले में अधिवक्ता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने नगर पंचायत में तैनात सफाई कर्मचारी व उनके दो पुत्र समेत 30 अज्ञात लोगां के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मनीष तिवारी पुत्र प्रभूनाथ तिवारी निवासी लिल्हौरा वार्ड नगर पंचायत हैदरगढ़ का मूल निवासी है और पेशे से उच्च न्यायालय लखनऊ में अधिवक्ता है। पुलिस को दिए गए तहरीर में पीड़ित अधिवक्ता ने बताया कि शुक्रवार को केस वह न्यायालय चला गया और घर के सभी सदस्य काम के सिलसिले में बाहर चले गए। घर पर सिर्फ पीड़ित अधिवक्ता और उसकी बड़ी भाभी और पिता मौजूद थे।
सुबह लगभग 10 बजे नगर पंचायत में तैनात सफाई कर्मचारी आपने दो पुत्र और लगभग 30 अज्ञात लोगों लोहे की राड़, लाठी डंडा लेकर अधिवक्ता मनीष तिवारी के घर आ धमके तभी घर का पालतू कुत्ता सभी को देख कर भौकने लगा। पीड़ित के पिता घर छत से देखा तो सभी लोग गलियों बरामदे में खड़े होकर भद्दी भद्दी गालियां देना शुरू कर दिया। पीड़ित के पिता किसी तरह घर का दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई और घर के सदस्यों को फोन करना शुरू कर दिया।
जिसके बाद दर्जनों लोग पीड़ित के सहन में बनी एक 10 फिट की दीवार गिरा दी। पीड़ित के पिता ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस के अलावा डायल 112 पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पीड़ित पीड़ित के परिवार को सुरक्षा प्रदान करते हुए दीवार और धमकी देने वाले आधा दर्जन लोगों को कोतवाली ले आई।
प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि सफाई कर्मचारी और उनके दो पुत्र समेत 25 से तीस लोगो पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। कोई और विवाद न हो इसके लिए मौके पर पुलिस भी तैनात किया गया है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है लेकिन दिन दहाड़े अधिवक्ता के घर में घुस कर गाली गालौज और दीवार तोड़ने वाले सफाई कर्मचारी द्वारा की दबंगई से पूरा परिवार डरा सहमा है,
परिवार के सदस्यों का कहना है कि लगातार हरिजन एक्ट की धारा में फसाने की धमकी मिल रही है।

