धारा लक्ष्य समाचार पत्र
अमेठी। जिले के विकास खण्ड संग्रामपुर क्षेत्र के चण्डेरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान के कैंप का आयोजन किया गया। कैंप के बारे में जानकारी देते हुए डॉ धीरेन्द्र ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत 35 महिलाओं को भाजपा नेता चंद्रकेश यादव के द्वारा फल वितरित किया गया और महिलाओं को स्वास्थ्य को लेकर जागरूक भी किया गया।
वही इस कैंप में ग्राम सभा के दर्जनों ग्रामीण, डॉक्टर, फार्मासिस्ट, आंगनबाडी कार्यकत्री, आशा व दर्जनों महिलाएं शामिल हुई। इस संग्रामपुर केंद्र प्रभारी डॉ संतोष सिंह ने बताया कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान आठवें राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत महिलाओं को जागरूक करने के लिए चलाया जा रहा है।

