Amethi UP: संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत प्रमुख प्रतिनिधि के अध्यक्षता में ब्लॉक परिसर में चलाया गया साफ-सफाई अभियान

धारा लक्ष्य समाचार पत्र 

संग्रामपुर/अमेठी। जिले के विकास खण्ड संग्रामपुर मे संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत गुरुवार को प्रमुख प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह टोन्टी व एडीओ पंचायत शशिकांत सिंह की अध्यक्षता में ब्लॉक परिसर में साफ-सफाई अभियान चलाया गया।

अभियान को सफल बनाने के लिए उनके साथ मिलकर सभी सफाई कर्मचारियों ने ब्लॉक परिसर की साफ-सफाई की।

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत चल रहे “स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम के तहत यह अभियान चलाया गया। स्वच्छता ही सेवा है अभियान का मुख्य उद्देश्य खुले में शौच को समाप्त करना तथा ग्रामीण एवं शहरी भारत के क्षेत्रों में स्वच्छता मे सुधार करना है।

इसी कड़ी में आज संग्रामपुर ब्लॉक परिसर में साफ-सफाई कराई गई।

जिसपर प्रमुख प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह टोन्टी ने बताया कि भारत सरकार के द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान के तहत ब्लॉक पर तैनात सभी कर्मचारियों के द्वारा हर जगह साफ-सफाई की जायेगी। जिसके तहत आज ब्लॉक परिसर की साफ-सफाई कराई गई। इस अभियान में एडीओ पंचायत शशिकांत सिंह, कई ग्राम सचिव और ब्लॉक के सभी सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts