Amethi UP: संग्रामपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जंयती

धारा लक्ष्य समाचार पत्र 

संग्रामपुर/अमेठी। सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रीय एकात्मता और समाज के हर वर्ग की उन्नति के लिए समर्पित करने वाले प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता, भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर मंडल संग्रामपुर के अनेकों बूथों और शांतिकेंद्रों पर उनकी जयंती मनाई गई।

इस पर वरिष्ठ भाजपा नेता सदाशिव पांडेय, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष चंद्रकेश यादव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सोनू , महामंत्री आलोक,आनंद, कन्हैयालाल पांडेय, राम चंद्र मिश्र, गुलाब पांडेय और अन्य अनेकों पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के छाया चित्र पर पुष्पार्पण, माल्यार्पण, धूप दीप लगा कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

मंडल अध्यक्ष संग्रामपुर राजेश शुक्ल ने बताया कि पंडित दीनदयाल के अंत्योदय सिद्धांत पर चलकर ही आज भाजपा आमजन तक, समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक पहुंच पा रही है। भाजपा सदैव पंडित जी के सपनों को पूरा करने में तत्पर रहेगी उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर आगे बढ़ती रहेगी।

Related posts